1. Hindi News
  2. धर्म
  3. क्या आपकी हथेली में भी है 'सांप का चिन्ह'? अगर इस खास हिस्से पर बना है, तो जीवन भर बरसेगा पैसा!

क्या आपकी हथेली में भी है 'सांप का चिन्ह'? अगर इस खास हिस्से पर बना है, तो जीवन भर बरसेगा पैसा!

क्या आप जानते हैं कि हथेली में छोटी-छोटी रेखाओं से कई तरह के चिन्ह बन जाते हैं, जिनका हस्तरेखा में विशेष महत्व माना जाता है। आज हम बात करेंगे सर्प के चिन्ह की, जो हाथ में किसी भी स्थान पर बन सकता है। लेकिन दो ऐसे स्थान है जहां इस चिन्ह का बनना सबसे शुभ होता है।

snake sign- India TV Hindi
Image Source : CANVA हाथ में सांप का चिन्ह बनने का मतलब?

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं जैसे जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा इत्यादि। इसके अलावा भी कई अन्य छोटी-छोटी रेखाएं हाथ में होती हैं, जिनसे कुछ विशेष आकृतियों का निर्माण होता है। जैसे मछली, त्रिभुज, त्रिशूल का चिन्ह, क्रॉस और सर्प की आकृति। आज हम आपको हाथ में बनने वाली सांप की आकृति के बारे में बताएंगे जिसका सीधा असर हमारे भाग्य पर पड़ता है। जानिए हथेली के किस स्थान पर सर्प चिन्ह बनना सबसे शुभ माना जाता है।

सर्प रेखा की पहचान कैसे करें?

हथेली में पतली सी टेढ़ी मेढ़ी रेखा जिसे अन्य रेखा नहीं काट रही हो, वही सर्प रेखा कहलाती है। सर्प रेखा हाथ में किसी भी पर्वत पर बन सकती है। लेकिन जगह के हिसाब से ये अलग-अलग फल प्रदान करती है।

Image Source : canvaगुरु पर्वत पर सांप की आकृति क्या कहती है?

गुरु पर्वत पर सर्प चिन्ह: अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलने का संकेत

गुरु पर्वत हाथ की तर्जनी उंगली के ठीक नीचे वाला स्थान होता है। इस पर सर्प का चिन्ह होना व्यक्ति को गुणवान और ज्ञानवान बनाता है। अगर इस पर्वत पर सर्प का मुख ऊपर की ओर जाता हुआ दिख रहा है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति अध्यात्म के क्षेत्र में खूब ऊंचाइयां हासिल करेगा। लेकिन अगर यहां सर्प का मुख नीचे की ओर जाता दिख रहा है तो व्यक्ति को जीवन में बार-बार अपमानित होना पड़ता है। 

Image Source : canvaशनि पर्वत पर सांप की आकृति क्या कहती है?

शनि पर्वत पर सर्प चिन्ह: अपार धन-संपत्ति प्राप्त होने का प्रतीक

शनि पर्वत मध्यमा उंगली के ठीक नीचे होता है और इस स्थान पर सर्प का चिन्ह होना व्यक्ति को अपार धन संपत्ति प्राप्त होने का संकेत देता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब मान-सम्मान प्राप्त करता है। यदि इस स्थान पर दो सर्प रेखा हो तो इसका उल्टा असर होता है। ऐसा व्यक्ति अपने संचित धन को भी गंवा बैठता है और जीवन में काफी कष्ट प्राप्त करता है।

सूर्य पर्वत पर सर्प चिन्ह: जीवन में कष्ट रहने का संकेत

सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के ठीक नीचे होता है। हस्तरेखा अनुसार इस स्थान पर सर्प का चिन्ह होना अशुभ माना जाता है। यहां सर्प का चिन्ह होने का अर्थ है कि व्यक्ति का जीवन परेशानियों में बीतेगा। कहते हैं ऐसे व्यक्ति को जीवन में तरक्की पाने के लिए काफी संघर्ष करने पड़ते हैं।

बुध पर्वत पर सर्प चिन्ह: बिजनेस के क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल होने का संकेत

बुध पर्वत हाथ की छोटी उंगली के ठीक नीचे होता है। इस स्थान पर सांप का चिन्ह होने का अर्थ है कि ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत रहेगा। यह एक बार जो ठान लेगा उसे पूरा करके ही दम लेगा। साथ ही ऐसा व्यक्ति बिजनेस के क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल करेगा।

चंद्र पर्वत पर सर्प चिन्ह: विदेशों से धन अर्जित करने का संकेत

चंद्र पर्वत पर सर्प का चिन्ह होना व्यक्ति को विदेशों से धन अर्जित होने का संकेत देता है। ऐसा व्यक्ति विदेश में रहता है और यहां तक कि उसका विवाह भी किसी विदेशी से होने के आसार रहते हैं।

शुक्र पर्वत पर सर्प चिन्ह: दांपत्य जीवन में कष्ट रहने का संकेत

शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाला स्थान होता है। इस स्थान पर सर्प का चिन्ह होना ये संकेत देता है कि व्यक्ति भोग-विलास के साधन तो बहुत प्राप्त करेगा, लेकिन उसके दांपत्य जीवन में कष्ट बना रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

भाग्य का मिलेगा साथ या करनी होगी कड़ी मेहनत? शनि पर्वत से जानें करियर का हाल