1. Hindi News
  2. धर्म
  3. क्या आपकी हथेली की इस जगह पर है 'त्रिशूल'? हस्तरेखा अनुसार आप हैं बेहद भाग्यशाली, जानें इसके बड़े संकेत

क्या आपकी हथेली की इस जगह पर है 'त्रिशूल'? हस्तरेखा अनुसार आप हैं बेहद भाग्यशाली, जानें इसके बड़े संकेत

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में रेखाओं से कई तरह की आकृतियां बन जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि इन आकृतियों या निशान का बनना भविष्य से जुड़े कई बड़े संकेत देता है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे हाथ में बनने वाले त्रिशूल निशान के बारे में।

palmistry- India TV Hindi
Image Source : CANVA हाथ में त्रिशूल का निशान कहां बनना होता है शुभ?

हस्तरेखा और ज्योतिष शास्त्र अनुसार हाथ में बनने वाली रेखाओं ही नहीं बल्कि उनसे बनने वाले खास चिन्हों से भी आप जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हाथ में कई तरह के शुभ निशान बन जाते हैं और इन्हीं में से एक होता है त्रिशूल का निशान। ये निशान हाथ में बनना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे हथेली में कहा मौजूद त्रिशूल क्या संकेत देता है।

शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान

शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान होना शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग बहुत ही संवेदनशील और दूसरों के साथ सहानुभूति रखने वाले होते हैं। इनका सौंदर्य के प्रति विशेष आकर्षण होता है।

मंगल पर्वत पर त्रिशूल का निशान

यदि मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल का निशान बना है तो इसका मतलब है व्यक्ति के जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होगी। अगर निचले मंगल पर्वत पर ऐसा निशान है तो ऐसा व्यक्ति बहुत अच्छा एथलीट या बड़ा पुलिस अधिकारी बनता है। 

मस्तिष्क पर्वत पर त्रिशूल का निशान

मस्तिष्क रेखा पर त्रिशूल का निशान होना करियर में सफलता प्राप्त होने का संकेत है। यह बताता है कि व्यक्ति बिजनेस में अच्छा करेगा।

चंद्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान

ऐसे लोग बहुत कल्पनाशील और रचनात्मक होते हैं। साथ ही स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं।

हृदय पर्वत पर त्रिशूल का निशान

हार्ट लाइन पर त्रिशूल होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होने के साथ-साथ बहुत भावुक होता है।

गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान

गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान होना जीवन में अलग पहचान बनाने का संकेत देता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही महात्वाकांक्षी होता है। 

भाग्यरेखा के अंत में त्रिशूल

भाग्य रेखा के अंत में त्रिशूल होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति अपनी जीवन में बेहद सफल होता है और धन-वैभव की प्राप्ति करता है।

शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान

यदि शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान और समृद्धशाली होता है। ऐसे लोग करियर में अपनी मेहनत और धैर्य की वजह से अपार सफलता और समृद्धि पाते हैं।

बुध पर्वत पर त्रिशूल का निशान

बुध पर्वत पर त्रिशूल का निशान होना धन के मामले में भाग्यशाली बनाता है। ऐसा व्यक्ति बिजनेस में खूब सफल होता है और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स की वजह से नौकरी में ऊंचे पद पर पहुंचता है। 

सूर्य पर्वत पर त्रिशूल का निशान

सूर्य पर्वत पर त्रिशूल का निशान होना व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है। ऐसा व्यक्ति अमीर, सफल और करियर में खूब तरक्की प्राप्त करता है। इसे हस्तरेखा विज्ञान में सबसे अधिक भाग्यशाली संकेतों में से एक माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

पैर के अंगूठे से जानें लव लाइफ का हाल, कैसा और कितना प्यार करने वाला मिलेगा पार्टनर?