1. Hindi News
  2. धर्म
  3. क्या आपकी कलाई पर भी हैं ये खास निशान? हस्तरेखा विज्ञान अनुसार जानें कब बनेंगे अकूत संपत्ति के मालिक

क्या आपकी कलाई पर भी हैं ये खास निशान? हस्तरेखा विज्ञान अनुसार जानें कब बनेंगे अकूत संपत्ति के मालिक

हस्तरेखा विज्ञान अनुसार हाथ की रेखाओं के साथ-साथ हमारी कलाई यानी मणिबंध पर बनने वाली रेखाओं और चिन्हों का भी विशेष महत्व माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कलाई पर बनने वाले शुभ चिन्हों के बारे में, जो हमारी किस्मत से जुड़े कई बड़े संकेत देते हैं।

wrist- India TV Hindi
Image Source : CANVA मणिबंध पर बनने वाले शुभ निशान

क्या आप जानते हैं कि मणिबंध पर बनने वाले चिन्हों से आप अपने भविष्य और किस्मत से जुड़े कई बड़े राज जान सकते हैं। आज हम आपको मणिबंध यानी कलाई पर बनने वाले ऐसे शुभ निशानों के बारे में बताएंगे जो राजयोग का संकेत देते हैं। मान्यता है कि जिनकी कलाई पर इस तरह के निशान होते हैं ऐसे लोगों के पास जमीन-जायदाद की कभी कमी नहीं होती। जानिए ये कौन से शुभ निशान हैं।

मणिबंध पर बनने वाले विशेष चिह्न और उनका प्रभाव

क्रॉस (×) का चिह्न

  • जिस व्यक्ति की कलाई की पहली रेखा के बीच में 'क्रॉस' का चिह्न बना होता है ऐसे व्यक्ति का शुरुआती जीवन तो संघर्ष और कठिनाइयों में बीतता है, लेकिन 35 के बाद इनकी किस्मत चमकना शुरू हो जाती है। इसके बाद ये जीवन में अपार सफलता और सुखों की प्राप्ति करते हैं। 
  • यदि मणिबंध से शुरू होकर कोई रेखा बृहस्पति पर्वत पर जाए और कलाई की पहली रेखा पर क्रॉस या त्रिकोण का चिह्न हो, तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा से अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद रहती है।

त्रिकोण का चिन्ह

यदि मणिबंध की पहली रेखा के बीच में त्रिकोण का चिह्न हो, तो ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय बुढ़ापे में होता है। यदि त्रिकोण के साथ-साथ यहां क्रॉस भी बने, तो ऐसा जातक उत्तराधिकार द्वारा अचानक धन प्राप्त करता है।

तारे का चिह्न

यदि मणिबंध की पहली रेखा के मध्य में तारे का चिह्न हो, तो ऐसे व्यक्ति को विरासत से अकूत धन-संपत्ति मिलने के आसार रहते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है।

मणिबंध पर यव का चिन्ह

यदि कलाई पर यव यानी गेहूं की आकृति के समान चिन्ह हो तो यह अच्छे भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को लाइफ में अपार सफलता मिलती है।

कलाई पर द्वीप बनना अशुभ

मणिबंध रेखा पर द्वीप का चिन्ह होना अशुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे लोगों को जीवन में अनेक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। वहीं दो मणिबंध रेखाओं का आपस में मिल जाना दुर्भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं मणिबंध रेखाएं जितनी अधिक स्पष्ट और गहरी होती है, उतना ही ज्यादा शुभ फल प्राप्त होने के आसार रहते हैं। यदि मणिबंध रेखाएं टूटी हुई हों तो व्यक्ति के जीवन में निरंतर बाधाएं आती रहती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपकी जीभ भी है लाल, काली या सफेद? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानें कितने भाग्यशाली हैं आप