A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Panchak 2025: आज से शुरू हुआ पंचक; अगले पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना बढ़ सकता है अशुभ प्रभाव

Panchak 2025: आज से शुरू हुआ पंचक; अगले पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना बढ़ सकता है अशुभ प्रभाव

Panchak November 2025: हिंदू पंचांग में पंचक को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें कुछ विशेष कार्य करने की मनाही होती है। नवंबर का आखिरी पंचक 27 नवंबर 2025 से शुरू हुआ। हालांकि, गुरुवार से शुरू होने के कारण यह पंचक दोषरहित माना गया है। जानिए नियम और वे काम जो इन पांच दिनों में नहीं करने चाहिए।

Panchak November 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पंचक में किन कार्यों से बचना चाहिए

Panchak November 2025: सनातन परंपरा में शुभ-अशुभ मुहूर्त के आधार पर कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हर मास में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिन्हें विशेष कार्यों के लिए पूर्णतः निषेध किया गया है। इन्हीं में से एक है पंचक, जो चंद्रमा की खास नक्षत्रों से गुजरने वाली एक अवधि को कहा जाता है। नवंबर का आखिरी पंचक 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा। इस पांच दिनों के दौरान कुछ गतिविधियों को अशुभ माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन पर इनका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज से पंचक की शुरुआत हो गई है। आइए जानते हैं इसके नियम और सावधानियां।

कब लगता है पंचक?

ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा जब धनिष्ठा के तृतीय चरण, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से होकर गुजरता है, तब पंचक लगता है।
नवंबर का आखिरी पंचक-

  • शुरुआत: 27 नवंबर 2025, गुरुवार दोपहर 02:07 बजे
  • समाप्ति: 1 दिसंबर 2025, सोमवार रात 11:18 बजे

दिसंबर में कब लगेगा पंचक?

  • शुरुआत: 24 दिसंबर 2025, बुधवार शाम 07:46 बजे
  • समापन: 29 दिसंबर 2025, सोमवार सुबह 07:41 बजे

यह साल 2025 का आखिरी पंचक होगा।

क्यों दोषरहित है पंचक?

पंचक की शुभता उसके शुरू होने वाले दिन से तय होती है। चूंकि यह पंचक गुरुवार से शुरू हो रहा है, जो भगवान विष्णु और बृहस्पति को समर्पित है, इसलिए यह अशुभ नहीं माना जाएगा। इस पंचक के दौरान धार्मिक और मांगलिक कार्य बिना बाधा के किए जा सकते हैं।

पंचक में किन कार्यों से बचना चाहिए?

हालांकि, यह पंचक दोषरहित है, फिर भी कुछ कार्यों पर निषेध लागू रहेगा-

  • मकान पर छत डलवाना
  • चारपाई बुनना, खोलना या बांधना
  • दक्षिण दिशा की यात्रा
  • लकड़ी खरीदकर घर लाना या इकट्ठा करना
  • दाह संस्कार से जुड़े नियमों में लापरवाही न करें

पंचक में ये कार्य न करने से संभावित जोखिम और बाधाओं से बचा जा सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  कारोबार बढ़ाने में कर लें चाहे कितनी ही मेहनत, ये दिशा-दोष मुनाफा नहीं होने देंगे; बरकत चाहिए तो इन 5 उपायों से सुधारें वास्तु