1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Parama Ekadashi 2026: अब सीधे 2029 में आएगी परम एकादशी, ऐसे में इस दिन जरूर करें ये 1 महा उपाय, चमक जाएगी किस्मत!

Parama Ekadashi 2026: अब सीधे 2029 में आएगी परम एकादशी, ऐसे में इस दिन जरूर करें ये 1 महा उपाय, चमक जाएगी किस्मत!

Parama Ekadashi 2026 Maha Upay: परम एकादशी सिर्फ उसी वर्ष आती है जिस वर्ष अधिकमास रहता है। अब 2026 के बाद अधिकमास 2029 में लगेगा। ऐसे में अगर इस बार ये विशेष उपाय करने से चूक गए तो आपको 3 साल का लंबा इंतजार करना होगा।

ekadashi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV परम एकादशी महा उपाय

Parama Ekadashi 2026 Maha Upay: 11 जून को पड़ने वाली परम एकादशी धार्मिक दृष्टि से बेहद खास मानी जाती है। शास्त्रों में इसे दरिद्रता नाशिनी एकादशी भी कहा जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से गरीबी दूर हो जाती है। वहीं इसे कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष अनुसार इस एकादशी पर एक विशेष उपाय करने से आप अपनी सोई हुई किस्मत जगा सकते हैं। यदि आपके जीवन में दरिद्रता ने डेरा डाल लिया है तो 11 जून को ये महा उपाय जरूर करें।

परम एकादशी पर करें ये महा उपाय

  • यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या आप पर कर्ज का बोझ बहुत बढ़ गया है तो 11 जून को सूर्य अस्त होने के बाद ये महा उपाय जरूर करें। 
  • इसके लिए आपको 11 जून की शाम में स्नान करने के बाद पीले वस्त्र धारण करने हैं।
  • फिर पूजा स्थान पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर के समक्ष घी का एक दीपक जलाना है।
  • फिर कुछ अक्षत या हल्दी लगी कौड़ी हाथ में लेकर भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जाप करना है। ये मंत्र है - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
  • मंत्र जाप पूरा होने के बाद भगवान को पीले रंग के फल या पीली मिठाई का भोग लगाना है। साथ में मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। 
  • इसके बाद माता लक्ष्मी से दरिद्रता दूर करने की प्रार्थना करें।
  • पूजा समाप्त होने के बाद हाथ में ली गई कौड़ी या अक्षत को घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें।
  • ज्योतिष के अनुसार इस उपाय को करने से धन की देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।

परम एकादशी पर क्या न करें

  • परम एकादशी पर तुलसी दल न तोड़ें क्योंकि एकादशी पर तुलसी तोड़ना महापाप माना जाता है।
  • एकादशी के दिन पूजा में प्रयोग होने वाली तुलसी को एक दिन पहले ही तोड़ लें।
  • एकादशी पर चावल का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन घर में क्लेश करने से भी बचें क्योंकि इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Parama Ekadashi 2026 Live: परम एकादशी व्रत 11 जून को, नोट कर लें इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और व्रत कथा