1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पिठोरी अमावस्या की रात कर लें कपूर का ये उपाय, घर की कलह और अशांति दूर करने में माना जाता है कारगर

पिठोरी अमावस्या की रात कर लें कपूर का ये उपाय, घर की कलह और अशांति दूर करने में माना जाता है कारगर

​भाद्रपद अमावस्या को पिठोरी अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ उपाय घर से नकारात्मकता दूर करने में कारगर होते हैं। जानिए आज अमावस्या की रात किए जाने वाला कपूर का एक ऐसा उपाय, जिस घर का माहौल सुधारने में लाभदायक माना गया है।

Pithori Amavasya Camphor remedies, पिठोरी अमावस्या पर कपूर का उपाय- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST पिठोरी अमावस्या पर कपूर का उपाय

पिठोरी अमावस्या को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन पितरों के तर्पण और पूजा-पाठ के साथ कुछ धार्मिक उपाय करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि अमावस्या की रात कपूर से जुड़ा एक आसान उपाय घर के माहौल को सकारात्मक बनाने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है यह उपाय और इसे किस तरह से करना कारगर हो सकता है। 

आज है पिठोरी अमावस्या

भाद्रपद महीने की अमावस्या को पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। इसे कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस साल पिठोरी अमावस्या 10 सितंबर 2026, गुरुवार को मनाई जा रही है। यह तिथि पितरों के तर्पण और उनकी शांति के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

कपूर का धार्मिक महत्व

सनातन परंपरा में कपूर का इस्तेमाल पूजा, हवन और आरती में किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कपूर जलाने से वातावरण में सकारात्मकता आती है। इसकी सुगंध और धुआं घर के माहौल को शुद्ध करने वाला माना जाता है। कपूर का पूरी तरह जल जाना ईश्वर के प्रति समर्पण और नकारात्मकता के अंत का प्रतीक भी माना जाता है।

अमावस्या की रात करें ये उपाय

अगर घर में अक्सर तनाव और छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता है या मन अशांत रहता है, तो पिठोरी अमावस्या की रात मिट्टी के दीपक या किसी सुरक्षित पात्र में कपूर जलाएं। इसके बाद कपूर के धुएं को घर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में आए दिन होने वाली कलह और परेशानियों से राहत मिल मिलती है।

पितृ शांति

ज्योतिषीय मान्यताओं में अमावस्या की रात कपूर जलाने को पितरों से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इससे पितृ दोष की शांति में मदद मिल सकती है और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बढ़ती है सकारात्मकता

अमावस्या की रात किए गए कपूर के इस उपाय को मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि घर का वातावरण सकारात्मक होने पर परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन-समृद्धि के रास्ते खुलने की भी मान्यता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: आज 10 सितंबर की दोपहर चंद्रमा बदलेगा नक्षत्र, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, धन लाभ के प्रबल योग