4 अक्टूबर को सूर्य-शनि के बीच बनने वाला प्रतियुति योग 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस योग के बनने से इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तो करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान बिजनेस में भी तरक्की के शुभ योग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत इस योग से चमकने वाली है। पढ़ें ग्रह-गोचर राशिफल।
मेष राशि - कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी
मेष राशि वालों के लिए प्रतियुति योग शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इनकम बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और कई माध्यमों से धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस राशि के व्यापारियों को भी व्यापार में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
सिंह राशि - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी
सिंह राशि वालों के लिए प्रतियुति योग अत्यंत शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। शत्रु शांत होंगे।
मकर राशि - लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे
मकर राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के शुभ योग बन रहे हैं। कई माध्यमों से धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा।
कुंभ राशि - कमाई में बंपर उछाल आने के संकेत हैं
कुंभ राशि वालों को बिजनेस में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कमाई में बंपर उछाल आने के संकेत हैं। अटके काम पूरे होंगे। अचानक से धन लाभ के आसार रहेंगे। कानूनी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत करेंगे। वाहन या मकान का शुख मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: