A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Promise Day 2026: वादे निभाने में कच्चे होते हैं इन 3 राशियों के लोग, प्यार में दे सकते हैं बड़ा धोखा!

Promise Day 2026: वादे निभाने में कच्चे होते हैं इन 3 राशियों के लोग, प्यार में दे सकते हैं बड़ा धोखा!

Promise Day 2026: प्रॉमिस डे पर हर कोई वादे तो खूब करता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीन ऐसी राशियां हैं जो वादे तोड़ने में माहिर मानी जाती हैं। चेक करें कहीं आपका पार्टनर भी तो इनमें शामिल नहीं?

promise day 2026- India TV Hindi
Image Source : GEMINI AI/CANVA Promise निभाने में कमजोर होते हैं इन 3 राशियों के लोग

Promise Day 2026: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि का अपना स्वभाव होता है। जैसे मेष राशि के जातक ऊर्जावान और साहसी होते हैं तो वहीं मिथुन राशि के लोग बहुत बातूनी। ऐसे ही किसी राशि के लोग कसमे-वादे निभाने वाले होते हैं तो किसी के धोखा देने में माहिर होते हैं। वेलेंटाइन वीक चल रहा है और 11 फरवरी को Promise Day मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपको बताएंगे वो कौन सी 3 राशियां हैं जो वादा निभाने में कच्ची होती हैं। यही कारण है कि इन्हें प्यार बड़ी देरी से मिलता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोग बेहद चंचल और जिज्ञासु होते हैं। इनका मन और दिमाग कभी एक तरफ नहीं रहता। ये लोग एक ही समय में कई चीजों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। यही कारण है कि ये अक्सर वादे करके भूल जाते हैं। इनका मन बदलते देर नहीं लगती। ये प्यार की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों को अपनी स्वतंत्रता सबसे प्यारी होती है। ऐसे में जब इन्हें लगता है कि कोई वादा या रिश्ता इन्हें बांध रहा है तो ये उसे तोड़ने में जरा भी देर नहीं लगाते। ये जोश-जोश में ढेरों वादे तो कर देते हैं लेकिन उन्हें निभाते कम ही हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग वैसे तो बहुत संवेदनशिल और इमोशनल होते हैं, लेकिन इन्हें अपना आत्मसम्मान सबसे प्रिय होता है। जो भी इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है ये उसे छोड़ने में जरा सी भी देरी नहीं लगाते। फिर चाहे बात इनकी लव लाइफ की ही क्यों न हो। इनके लिए रिश्ते, नाते या वादों से बढ़कर इनका सेल्फ रिस्पेक्ट होता है।

नोट: यह केवल एक सामान्य ज्योतिषीय अनुमान है। हर व्यक्ति का व्यवहार उसकी कुंडली के अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसलिए इसके आधार पर किसी भी नतीजे पर न पहुंचें। 

यह भी पढ़ें:

Numerology: मां लक्ष्मी की कृपा से ससुराल में सुख-समृद्धि लाती हैं इस मूलांक की बेटियां