1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Purnima Ke Upay: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 काम, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा!

Purnima Ke Upay: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 काम, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा!

Purnima Ke Upay: वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा का विधान बताया गया है। कहते हैं इस दिन पवित्र स्नान जरूर करना चाहिए। साथ ही ये दिन दान-पुण्य के लिए भी उत्तम माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे पूर्णिमा पर किन उपायों को करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है।

purnima ke upay- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC वैशाख पूर्णिमा के उपाय

Purnima Ke Upay: शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसके अलावा सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी और मान्यताओं के अनुसार इसी दिन बुद्ध का महानिर्वाण भी हुआ था। इसलिए बौद्ध धर्म के लोगों के लिए भी ये दिन बेहद खास होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं इससे व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। चलिए अब जान लेते हैं वैशाख पूर्णिमा पर किन-किन कार्यों को करने से आप पुण्य फल की प्राप्ति कर सकते हैं। 

वैशाख पूर्णिमा 1 मई को मनाई जाएगी। जानिए इस दिन किन उपायों को करने से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वैशाख पूर्णिमा के 5 उपाय (Purnima Ke Upay)

  1. वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान के लिए जाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
  2. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कराना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
  3. वैशाख पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व माना गया है। खासतौर से इस दिन सफेद तिल, पानी, चीनी, पंखा, सत्तू, जल और कपड़ों का दान करना बहुत लाभकारी होता है।
  4. पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। कहते हैं इससे देवी-देवताओं के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  5. पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। कहते हैं इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने से जीवन में सुख-शांति आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: दिल के सबसे अमीर होते हैं इस मूलांक के लोग, दूसरों की मदद के लिए खाली कर देते हैं अपनी तिजोरी!

Trigrahi Yog: मई में बदलने वाली है इन 3 राशियों की तकदीर, त्रिग्रही योग कराएगा बंपर कमाई, क्या आपकी राशि है इसमें?