1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राधा अष्टमी के दिन करें 5 मंत्रों का जप, प्रेम और वैवाहिक जीवन में आ सकते हैं सुखद बदलाव

राधा अष्टमी के दिन करें 5 मंत्रों का जप, प्रेम और वैवाहिक जीवन में आ सकते हैं सुखद बदलाव

राधा अष्टमी के दिन कुछ मंत्रों का जप करने से आप प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुखद फल प्राप्त कर सकते हैं। आज इन्हीं मंत्रों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Radha Ashtami- India TV Hindi
Image Source : PEXELS राधा अष्टमी

राधा अष्टमी का पवित्र त्योहार हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में राधा अष्टमी 19 सितंबर को है। इस दिन भक्त विधि-विधान से राधा रानी की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर राधा रानी का जन्म हुआ था। राधा अष्टमी के दिन पूजा के साथ ही कुछ मंत्रों का जप करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इन मंत्रों का जप करने से राधा रानी का आशीर्वाद भक्तों को मिलता है और उनके प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन मंत्रों के बारे में। 

प्रेम में सफलता और शीघ्र विवाह के लिए मंत्र 

ॐ ह्रीं राधिकायै नमः।

राधा रानी के ऊपर दिए गए मंत्र का जप करने से आप प्रेम जीवन में सुखद फल प्राप्त कर सकते हैं। आपका प्रेम, विवाह के बंधन में बंध सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों के विवाह में देरी आ रही है उनको भी इस मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं। 

वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम वृद्धि के लिए मंत्र 

ॐ श्री राधायै स्वाहा।

राधा रानी का इस सरल मंत्र का जप करने से आपको वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त हो सकती है। इस मंत्र का जप करने से जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। इसके साथ ही प्रेम जीवन में भी प्रेमी-प्रेमिकाओं को सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

चिंताओं से मुक्ति और सुख-शांति के लिए मंत्र 

ॐ वृषभानुज्यै विद्महे, कृष्णप्रियायै धीमहि, तन्नो राधा प्रचोदयात्।

ऊपर दिया गया मंत्र राधा गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का जप करने से आपको चिंताओं से मुक्ति मिलती है और साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है। यह मंत्र आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को भी दूर कर सकता है। 

अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मंत्र 

तप्तकांचनगौरांगि राधे वृंदावनेश्वरी। वृषभानुसुते देवि प्रणमामि हरिप्रिये।

इस मंत्र का जप करने से आप राधा रानी को राधा अष्टमी के दिन प्रसन्न कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही राधा रानी के आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मकता आ सकती है। 

प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए मंत्र

ॐ श्रीं राधायै कृष्णाय नमः। 

इस मंत्र को राधा रानी का युगल मंत्र भी कहा जाता है। इस मंत्र का जप करने से प्रेम और वैवाहिक जीवन में पैदा हो रही गलतफहमियां दूर हो सकती है और जीवन में मधुरता आ सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

मंगल का राशि बदलना मेष सहित अग्नि तत्व की 3 राशियों के लिए रह सकता है चुनौतीपूर्ण, 18 सितंबर के बाद रहना होगा सतर्क