1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Radha Rani Ke 32 Naam PDF: राधा रानी के इन 32 नामों के जाप से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें चमत्कारी फायदे और सही विधि

Radha Rani Ke 32 Naam PDF: राधा रानी के इन 32 नामों के जाप से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें चमत्कारी फायदे और सही विधि

Radha Rani Ke 32 Naam PDF: शास्त्रों अनुसार राधा नाम के स्मरण मात्र से ही मन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही राधा रानी के साथ-साथ श्री कृष्ण भगवान की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यहां हम आपको बताएंगे राधा रानी के 32 चमत्कारी नामों के बारे में जिनका जाप बेहद शुभ फलदायी माना जाता है।

radha rani- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राधा रानी के 32 नाम

Radha Rani Ke 32 Naam PDF: क्या आपने राधा रानी के 32 नामों की महिमा के बारे में सुना है? कहते हैं जो भी भक्त राधा रानी के इन नामों का सच्चे मन से स्मरण करता है उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। इन नामों का नियमित जाप किसी भी व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जगा सकता है। लेकिन इसके जाप के कुछ नियम है जिन पर ध्यान देना जरूरी है। चलिए जानते हैं राधा रानी के इन 32 नामों और उनके महत्व के बारे में।

राधा रानी के 32 नाम लिस्ट

  1. मृदुल भाषिणी राधा ! राधा !!
  2. सौंदर्य राषिणी राधा ! राधा !!
  3. परम् पुनीता राधा ! राधा !!
  4. नित्य नवनीता राधा ! राधा !!
  5. रास विलासिनी राधा ! राधा !!
  6. दिव्य सुवासिनी राधा ! राधा !!
  7. नवल किशोरी राधा ! राधा !!
  8. अति ही भोरी राधा ! राधा !!
  9. कंचनवर्णी राधा ! राधा !!
  10. नित्य सुखकरणी राधा ! राधा !!
  11. सुभग भामिनी राधा ! राधा !!
  12. जगत स्वामिनी राधा ! राधा !!
  13. कृष्ण आनन्दिनी राधा ! राधा !!
  14. आनंद कन्दिनी राधा ! राधा !!
  15. प्रेम मूर्ति राधा ! राधा !!
  16. रस आपूर्ति राधा ! राधा !!
  17. नवल ब्रजेश्वरी राधा ! राधा !!
  18. नित्य रासेश्वरी राधा ! राधा !!
  19. कोमल अंगिनी राधा ! राधा !!
  20. कृष्ण संगिनी राधा ! राधा !!
  21. कृपा वर्षिणी राधा ! राधा !!
  22. परम् हर्षिणी राधा ! राधा !!
  23. सिंधु स्वरूपा राधा ! राधा !!
  24. परम् अनूपा राधा ! राधा !!
  25. परम् हितकारी राधा ! राधा !!
  26. कृष्ण सुखकारी राधा ! राधा !!
  27. निकुंज स्वामिनी राधा ! राधा !!
  28. नवल भामिनी राधा ! राधा !!
  29. रास रासेश्वरी राधा ! राधा !!
  30. स्वयं परमेश्वरी राधा ! राधा !!
  31. सकल गुणीता राधा ! राधा !!
  32. रसिकिनी पुनीता राधा ! राधा !!

Radha Rani 32 Naam PDF

राधा रानी के 32 नामों की जाप विधि

  • इन नामों का जाप ब्रह्म मुहूर्त के समय करना सबसे शुभ माना जाता है। 
  • ध्यान रहे कि जाप करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। 
  • जाप हमेशा कुशा या ऊन के साफ आसन पर बैठकर करें।
  • जाप से पहले राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जरूर जला लें।
  • ध्यान रहे कि माता के नामों का उच्चारण स्पष्ट और शुद्ध होना चाहिए।
  • जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग सबसे उत्तम माना गया है।

यह भी पढ़ें:

Ram Raksha Stotra PDF: श्री राम रक्षा स्तोत्र लिरिक्स इन हिंदी, जानें पाठ करने का सही तरीका और चमत्कारी लाभ