Rahu Ki Favourite Rashiyan: राहु को कलयुगी ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को शक्तिशाली और कलयुगी ग्रह माना जाता है। राहु की स्थिति कुंडली में मजबूत या कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव, धन लाभ या हानि, यात्रा, तकनीकी और राजनीतिक मामलों में प्रभाव देखने को मिलता है। हालांकि, राहु की कृपा कुछ राशियों पर विशेष रूप से रहती है। तो आइए जानते हैं किन राशियों की समय-समय पर मदद करते हैं राहु ग्रह और अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं।
राहु का प्रभाव
राहु ग्रह मानव जीवन में कई तरह की घटनाओं और उतार-चढ़ाव का कारण बनता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को भ्रम, लालच, अचानक घटनाओं और त्वचा संबंधी रोगों का कारक माना जाता है। इसके अलावा यह यात्रा, अनैतिक कार्यों, राजनीति और तकनीकी क्षेत्र में भी प्रभाव डालता है। कुंडली में राहु की स्थिति व्यक्ति के जीवन में सबसे पहले बदलाव लाती है।
मिथुन राशि:
राहु मिथुन राशि में उच्च का माना जाता है। इस स्थिति में राहु सबसे अधिक बलवान होता है और जातक हर काम सोच-समझकर और चतुराई से करता है। राहु की विशेष कृपा दृष्टि के फलस्वरूप ही इस राशि के जातक की तरक्की जल्दी होती है। उसे जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।
कन्या राशि:
कन्या राशि राहु की मित्रता राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक अपने विचारों में स्पष्ट होते हैं और गलतियां कम करते हैं। न्यायप्रिय होने के कारण ये लोग अपने निर्णय सही समय पर लेते हैं और राहु की कृपा से जीवन में सफलता पाते हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि को राहु की अनुकूल राशि माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मुसीबत से बाहर निकालने में राहु ग्रह मदद करते हैं। जब राहु कुंभ राशि में होता है तो जातकों को आकस्मिक धन, सफलता और इच्छाओं की पूर्ति में सहायता मिलती है। यह ग्रह संकट के समय भी साथ देता है और समय-समय पर विशेष कृपा दृष्टि डालता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: बिना तोड़फोड़ दूर करें घर का वास्तु दोष, ये छोटी सी चीज रखते ही दिखेगा असर, तरक्की में आ रही रुकावट होगी खत्म!
घर की छत पर यूं ही न लगाएं टीवी डिश, एंटीना की सही दिशा बदल सकती है घर की ऊर्जा, जानिए क्या कहता है वास्तु