A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rahu Gochar 2025: राहु के कुंभ राशि में गोचर के बाद, इन राशियों का डगमगाएगा जीवन, पहले ही हो जाएं सतर्क

Rahu Gochar 2025: राहु के कुंभ राशि में गोचर के बाद, इन राशियों का डगमगाएगा जीवन, पहले ही हो जाएं सतर्क

Rahu Gochar 2025: राहु ग्रह 18 मई को कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। राहु के इस गोचर से राशिचक्र की कुछ राशियों की सेहत खराब हो सकती है, आइए जानते हैं इनके बारे में।

Rahu Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE राहु गोचर 2025

Rahu Gochar 2025: 18 मई 2025 को राहु का कुंभ राशि में गोचर हो जाएगा। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए लाभ और कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आएगा। मायावी ग्रह राहु का कुंभ राशि में आना राशिचक्र की कुछ राशियों की सेहत के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ये राशियां लापरवाही करेंगी तो किसी बड़ी बीमारी की चपेट में ये आ सकती हैं। इसलिए 18 मई को राहु के गोचर से पहले और उसके बाद भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर इन्हें सावधान रहने की आवश्यकता होगी।  

मेष

मेष राशि के जातकों को राहु के गोचर के बाद गले और कान से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर कोई छोटी सी समस्या भी आपको लगे तो तुरंत चिकित्सक से सलाह आपको लेनी चाहिए। इसके साथ ही अपने परिवार के लोगों की सेहत का भी आपको ख्याल रखना होगा। हालांकि धन से संबंधित मामलों में इस दौरान आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ लोगों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए प्रतिदिन प्राणायाम का अभ्यास करें। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को हृदय, छाती और फेफड़ों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपने सेहत के प्रतिकूल भोजन करने से आपको गैस की समस्या भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का भी आपको ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय किसी भी तरह की कोताही आपको भारी पड़ सकती है। राहु के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। इसके साथ ही व्यायाम करने से आपकी सेहत भी दुरुस्त हो सकती है। 

कुंभ 

शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के जातकों के प्रथम भाव में राहु का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपकी मानसिक स्थिति डगमगा सकती है। सिर में दर्द की समस्या से कुछ लोगों को दो चार होना पड़ेगा। इसके साथ आलस्य और शरीर में दर्द से भी आप जूझ सकते हैं। 18 मई के बाद खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए आपको लगातार प्रयास करने होंगे। तले-भुने भोजन से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। मन की शांति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा आपको लेना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Guru Gochar 2025: सैकड़ों वर्षों के बाद गुरु करेंगे अतिचारी गति, 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा वक्त

Shani Jayanti 2025: मई में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती? यहां जान लें सही डेट और महत्व