1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राहु-मंगल का नवपंचम राजयोग इन 3 राशियों के लिए शुभ, 18 सितंबर तक करियर में बंपर ग्रोथ मिलने के योग!

राहु-मंगल का नवपंचम राजयोग इन 3 राशियों के लिए शुभ, 18 सितंबर तक करियर में बंपर ग्रोथ मिलने के योग!

ग्रहों के बीच कई तरह के योग बनते हैं जिनका शुभ या अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। इस समय मंगल और राहु के बीच नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये योग 3 राशियों की किस्मत चमका सकता है।

rahu mangal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राहु-मंगल का नवपंचम राजयोग इन 3 राशियों के लिए शुभ

18 सितंबर 2026 तक राहु-मंगल के बीच नवपंचम राजयोग बना रहेगा। यह योग मंगल के राहु से पंचम भाव में और राहु के मंगल से नवम भाव में रहने के कारण बना है। ज्योतिष में इस राजयोग को अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष अनुसार यह शुभ योग 3 राशि वालों को करियर में ग्रोथ देगा। अटके काम पूरे कराएगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करेगा। चलिए जान लेते हैं वो कौन सी 3 राशियां हैं जिनके लिए ये शुभ योग बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। पढ़ें नवपंचम राजयोग का राशिफल

मेष राशि: आपके अटके काम पूरे होंगे

मेष राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आपको करियर में ग्रोथ मिलेगी। आपके अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। साझेदारी के कार्यों में खूब पैसा कमाएंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। किसी निवेश से बंपर लाभ मिल सकता है। कमाई के स्त्रोतों में बढ़ोतरी होगी। 

मिथुन राशि: विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है

मिथुन राशि वालों को करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। निवेश या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा।

तुला राशि: करियर में बंपर उछाल के संकेत मिल रहे हैं

तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग वरदान साबित होगा। करियर में बंपर उछाल के संकेत मिल रहे हैं। भाग्य काफी मजबूत रहेगा। आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। इस राशि के कुछ लोगों को अचानक धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। नये काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन सोमवार पर गुरु-आदित्य राजयोग का शुभ संयोग, इन 4 राशियों को दे सकता है तगड़ा धन लाभ