1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अटका पैसा वापस मिलने से लेकर मोटी कमाई तक, राहु का गोचर इन 4 राशियों के लिए खोल सकता है तरक्की की राह!

अटका पैसा वापस मिलने से लेकर मोटी कमाई तक, राहु का गोचर इन 4 राशियों के लिए खोल सकता है तरक्की की राह!

राहु का 2 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा। राहु का नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 4 राशि के जातकों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। इन्हें धन लाभ, करियर में सफलता मिलने के योग बन हैं। जानिए ये कौन-कौन सी राशियां हैं।

rahu gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST AND CANVA राहु का गोचर इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ

अगस्त 2026 की शुरुआत में ही छाया ग्रह राहु नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह गोचर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। जबकि कुछ राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर में प्रगति और नए आय स्रोतों के अवसर लेकर आ सकता है। तो चलिए जानते हैं किन राशियों को राहु गोचर 2026 का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

2 अगस्त को राहु बदलेगा नक्षत्र

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में धनिष्ठा को धन, प्रतिष्ठा, साहस और उपलब्धियों से जुड़ा शुभ नक्षत्र माना जाता है। राहु के इस गोचर से कई लोगों को करियर, व्यापार, निवेश और विदेश से जुड़े मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं। 

मेष राशि: यह गोचर आपके लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। रुका हुआ धन मिलने और कमाई के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। जॉब वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को नए क्लाइंट या बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि: आपके लिए यह गोचर आय बढ़ाने के नए अवसर ला सकता है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। कारोबार में विस्तार और नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। सरकारी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार बनने के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि: आपको करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। डिजिटल और ऑनलाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा।आर्थिक फैसलों से लंबे समय तक फायदा मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि: आपके लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। नौकरी वालो को इन्क्रीमेंट और व्यापारियों को बड़ी डील मिलने की संभावना है। पुराने निवेश से लाभ, विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता और संपत्ति संबंधी योजनाओं के पूरे होने के संकेत हैं। समाज में प्रभाव बढ़ सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह इन 4 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, नौकरी, कारोबार और धन लाभ के प्रबल योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल