1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rajyog 15 June 2026: 15 जून को सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 2 राशियों को करियर क्षेत्र में मिल सकती हैं बड़ी उपलब्धियां

Rajyog 15 June 2026: 15 जून को सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 2 राशियों को करियर क्षेत्र में मिल सकती हैं बड़ी उपलब्धियां

Rajyog 15 June 2026: सूर्य ग्रह 15 जून को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में मिथुन में बैठे बुध के साथ सूर्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग से दो राशियों को करियर में सफलता मिल सकती है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Rajyog 15 June 2026- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC राजयोग 15 जून 2026

Rajyog 15 June 2026: ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से 15 जून का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राज सूर्य वृषभ राशि से निकलकर अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में बुध-सूर्य के मिलन से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 15 जून के दिन ही मलमास की समाप्ति भी होगी और साथ ही ज्येष्ठ अधिक अमावस्या भी इस दिन रहेगी। इस दिन बनने वाले बुधादित्य राजयोग से दो राशियों को करियर के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

सिंह राशि 

आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से ही बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग आपके लाभ भाव में बनेगा इसलिए करियर और कारोबार के क्षेत्र में बेहद सुखद परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। अचानक से कुछ राशियों को पदोन्नति मिल सकती है या आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कारोबार करने वाले इस राशि के जातक जबरदस्त डील पा सकते हैं। आपकी अधूरी ख्वाहिशें भी बुधादित्य राजयोग के बनने से पूरी हो सकती है। सूर्य-बुध की युति आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करेगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको भी आशातीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं भी इस राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।   

कन्या राशि 

आपकी राशि से दसवें भाव यानि कर्म के भाव में बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस योग के चलते आपको आपको करियर के क्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा। आपके काम की सराहना कार्यक्षेत्र में हो सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार भी 15 जून के बाद मिल सकता है। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं और उनमें आपको सफलता मिलने के भी योग हैं। सरकारी नौकरी पाने की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। आपकी तार्किक क्षमता में भी वृद्धि हो सकती है। सामाजिक स्तर पर भी इस राशि के जातक मान-सम्मान पा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Dwidwadash Yog: सूर्य 15 जून को राशि बदलते ही गुरु के साथ बनाएंगे द्विद्वादश योग, 30 दिन इन 4 राशियों के लिए बेहद शानदार

Daan: गर्मियों में किन चीजों का दान बताया है सर्वश्रेष्ठ, मौसम बीतने से पहले कर दें दान, मिलेगा पुण्य फल