1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ram Navami 2026 Date, Muhurat And Samagri: 26 या 27 मार्च? जानें राम नवमी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट

Ram Navami 2026 Date, Muhurat And Samagri: 26 या 27 मार्च? जानें राम नवमी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट

Ram Navami 2026 Date, Puja Samagri List: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। कहते हैं इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। लेकिन इस बार नवमी की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। अपने इस आर्टिकल में हम आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करेंगे और बताएंगे नवमी की सही तारीख और पूजा सामग्री लिस्ट।

ram navami- India TV Hindi
Image Source : CANVA राम नवमी मुहूर्त और पूजा सामग्री

Ram Navami 2026 Date, Muhurat And Pujan Samagri List: राम नवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी नवरात्रि के नौवे दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। यही कारण है कि हर साल इस तिथि पर श्रीराम भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पर्व की पूजा के लिए मध्याह्न यानी दोपहर 12 बजे का समय सर्वाधिक शुभ होता है। अब सवाल ये आता है कि इस साल राम नवमी का त्योहार कब मनाया जाएगा? तो आपको बता दें साल 2026 में राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। यहां आप जानेंगे राम नवमी पूजा का मुहूर्त और सामग्री लिस्ट।

राम नवमी कब है 2026 (Ram Navami 2026 Date)

पंचांग अनुसार राम नवमी का पावन पर्व उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। नवमी तिथि 26 मार्च 2026 की सुबह 11:48 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 की सुबह 10:06 बजे तक रहेगी।

राम नवमी पूजा मुहूर्त (Ram Navami Puja Muhurat 2026)

27 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। तो वहीं राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 बजे का है। 

राम नवमी पूजन सामग्री (Ram Navami 2026 Puja Samagri List)

  • राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
  • पीले या लाल रंग के वस्त्र
  • गंगाजल
  • तुलसी के पत्ते
  • धूप, दीपक, घी, कपूर
  • चंदन, कुमकुम, हल्दी
  • पीले और लाल रंग के फूल, मालाएं
  • अक्षत, रोली, मौली, पान
  • सुपारी, लौंग, इलायची, जनेऊ
  • फल, मिठाई 
  • कलश, घंटी, शंख
  • रामायण/रामचरितमानस की पुस्तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Mangal Yuti 2026: मंगल-बुध की युति से चमकेगा 3 राशियों का सितारा, रातों-रात पलटेगी किस्मत, करियर में मिलेगा गोल्डन चांस