रविवार 5 जुलाई के दिन रहेगा राहु का शतभिषा नक्षत्र, जरूर आजमाएं ये उपाय बड़ी से बड़ी परेशानी हो सकती है दूर
Written By : Acharya Indu Prakash,
Edited By : Naveen Khantwal,
Published : Jul 04, 2026 03:06 pm IST,
Updated : Jul 04, 2026 03:21 pm IST
रविवार 5 जुलाई के दिन राहु का नक्षत्र शतभिषा रहेगा। इस दिन कुछ उपाय करने से राहु और सूर्य दोनों ग्रह शुभ परिणाम दे सकते हैं। आज हम आपको इन्हीें उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

रविवार 5 जुलाई के दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और इस दिन दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट तक राहु का नक्षत्र शतभिषा रहेगा। इस दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। नीचे दिए गए उपायों को आप भी आजमा सकते हैं। ऐसा करने से राहु और सूर्य के शुभ फल आपको मिल सकते हैं।
रविवार और शतभिषा नक्षत्र के संयोग में करें ये उपाय
- अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं या फिर अपने ही देश में रहकर किसी विदेशी कम्पनी के लिये पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो रविवार के दिन शतभिषा नक्षत्र में एक चन्दन की गोली लें और उस गोली को मन्दिर में स्थापित करें। अब उस चन्दन की गोली की विधि-पूर्वक पूजा करें। इसके बाद आपको राहु स्तुति का पाठ करना है। राहु स्तुति इस प्रकार है- अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम्। सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम। इस प्रकार राहु स्तुति का पाठ करने के बाद उस चन्दन की गोली को वहां से उठा लें और एक सफेद रंग के धागे में पिरोकर अपने गले में पहन लें। ऐसा करने से आपको अच्छी कंपनी में नौकरी मिलेगी साथ ही किसी विदेश की कम्पनी के लिये पॉर्ट टाइम जॉब करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।
- अगर आप करियर में अपनी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होते देखना चाहते हैं तो आपको कदंब के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। उसके आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। लेकिन अगर आपको कदंब का पेड़ कहीं आस-पास न मिले तो हम फिलहाल टी.वी स्क्रीन पर आपको जो कदंब के पेड़ की फोटो दिखा रहे हैं, उसी को देखते हुए प्रणाम कर लें। इससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। साथ ही आज अगर आप किसी खाली वृत्त या किसी गोलाकार आकृति का दर्शन करेंगे तो दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। ऐसा करने से आपके करियर में दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी।
- अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये रविवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें। ऐसा करने से आपकी धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होगी।
- अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियां आयेंगी।
- अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं। ऐसा करने से आपके आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी।
- अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से आप आंख संबंधी परेशानियों से बचे रहेंगे और अगर आपको पहले से किसी प्रकार की आंख संबंधी परेशानी है तो उससे भी आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
- अगर आपको लगता है कि आपके आस-पास शत्रुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और आप खुद को हर वक्त घिरा हुआ सा महसूस करते हैं तो सवा किलो जौ या गेहूं के दाने लीजिये। अब घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में किसी भारी बोझ के नीचे उन जौ या गेहूं के दानों को अच्छे से दबाकर रख दीजिये और उन्हें अगली बार शतभिषा नक्षत्र आने तक ऐसे ही रखा रहने दीजिये। जब अगली बार शतभिषा नक्षत्र आये तो उन जौ या गेहूं के दानों को वहां से निकालकर किसी धर्मस्थल या मन्दिर में दान कर दें।आपको यहां बता दूं कि अगली बार शतभिषा नक्षत्र 1 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसा करने से आपके आस-पास शत्रुओं की गिनती अपने आप कम हो जायेगी और आप खुद को फ्री फील करेंगे।
- अगर कुछ दिनों से पिता के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट बनी हुई है, तो आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:। ऐसा करने सेआपके संबंधों से कड़वाहट दूर होगी और धीरे-धीरे करके आप दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बनने लगेगा।
- अगर आप बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी पाना चाहते हैं, तो आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्यदेव का मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। इस मंत्र का जप करने से आपको बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी प्राप्त होगी।
- अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन शिलाजीत सामने रखकर चौबीस बार गायत्री मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥ इस प्रकार गायत्री मंत्र का जाप करने के बाद शिलाजीत को लेकर 42 दिनों में थोड़ा-थोड़ा करके उसका सेवन करें। ऐसा करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी ख्याति दूर-दूर तक फैलगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: