Purva Phalguni Nakshatra Raviwar Upay: रविवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी, भौतिक सुखों में होगी बढ़ोतरी
Written By : Acharya Indu Prakash,
Edited By : Arti Azad,
Published : May 23, 2026 11:52 pm IST,
Updated : May 23, 2026 11:52 pm IST
Purva Phalguni Nakshatra Raviwar Upay: रविवार का दिन ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि और रविवार के संयोग के साथ विशेष फलदायी माना जा रहा है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव में बताए गए उपाय जीवन में सुख, शांति और सफलता दिलाने में सहायक हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए नक्षत्र अनुसार रविवार के उपाय और लाभ

Purva Phalguni Nakshatra Raviwar Upay: रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का विशेष संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार रविवार हर्षण योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। माना जाता है कि इस समय किए गए विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक परिणाम देते हैं और कई प्रकार की परेशानियों से राहत दिला सकते हैं।
- रविवार अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि रविवार पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। रविवार देर रात 3 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही रविवार देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
- अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी अनबन होती रहती हैं, जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मन्दिर में रख दें बुझाएं नहीं।
- अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन एक पत्थर पर कोयले से अपने शत्रु का नाम लिखिये और उस पत्थर को कोयले समेत बहते पानी में प्रवाहित कर दीजिये।
- अगर आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैठ जमाना चाहते हैं तो पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में एक खाली मटका लें लेकिन ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब ढक्कन गिर न जाये इसके लिये किसी कपड़े या धागे की सहायता से उस ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
- अगर आप अपने जीवन में हर काम की बेहतरी चाहते है या कार्यों में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये रविवार के दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप रविवार के दिन ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं और उससे संबंधित चीज़ों का उपयोग करने से बचें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे लेकिन अगर आपको आस पास कहीं ढाक या पलाश का वृक्ष न मिले तो आप वृक्ष की फोटो डाउनलोड करके उसको अपने पास संजोकर रखें और प्रणाम करें।
- एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर पश्चिम कोने में रख दें और रविवार पूरा दिन रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके व्यापार में चल रही मंदी दूर होगी और आपके काम धीरे-धीरे करके बनने लगेंगे।
- अगर आप धन धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोतरी चहाते है, तो रविवार एक पलाश का फूल और साथ ही एक एकाक्षी नारियल लें। अगर आपको पलाश का ताजा फूल न मिले तो आप पंसारी के यहां से सूखा हुआ पलाश का फूल भी ला सकते हैं। वो आपको आसानी से मिल जायेगा। अब उस पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या आप घर में जिस स्थान पर धन रखते हैं वहां पर रख दें।
- रविवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक खाली मटका लें लेकिन ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब ढक्कन गिर न जाये इसके लिये किसी कपड़े या धागे की सहायता से उस ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैंठ जमाने में कामयाब होंगे।
- अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो रविवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मन्दिर में रख दें बुझाएं नहीं।
- रविवार आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। रविवार ऐसा करने से आप आंख संबंधी परेशानियों से बचे रहेंगे और अगर आपको पहले से किसी प्रकार की आंख संबंधी परेशानी है तो उससे भी आपको जल्द ही राहत मिलेगी
- अगर आपकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो यह उपाय कारगर रहेगा। अपनी तबीयत में सुधार के लिये या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये रविवार के दिन ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और हाथ जोड़कर आशीर्वाद लें। लेकिन अगर आप ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार के दाने किसी मन्दिर में दान कर दें।
- अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।
- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं तो रविवार आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज का दान न कर पायें तो केवल गुड़ का दान करें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: त्रिएकादश योग पलटेगा भाग्य, मंगल-गुरु की चाल से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जून के आखिर में बरसेगी अपार धन-दौलत!