A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rog Panchak: रोग पंचक 10 मई से होंगे शुरू, बिगड़ सकती है 2 राशियों की सेहत, लापरवाही करना पड़ेगा भारी

Rog Panchak: रोग पंचक 10 मई से होंगे शुरू, बिगड़ सकती है 2 राशियों की सेहत, लापरवाही करना पड़ेगा भारी

Rog Panchak 2026: 10 मई से शुरू होने वाला रोग पंचक कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान 2 राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जा रही है। जानिए रोग पंचक के दौरान कौन सी 3 राशियों के लिए अपनी सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिए।

Panchak- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC रोग पंचक में बरतें सावधानी

Rog Panchak 2026: हिंदू धर्म में पंचक काल को विशेष महत्व दिया जाता है और इसे सामान्य तौर पर शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। पंचक हर महीने आता है और इसकी अवधि पांच दिनों की होती है। मई 2026 में पंचक की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है। इस बार पंचक रविवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे रोग पंचक कहा जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार रोग पंचक के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर 2 राशियों के लोगों को इस समय अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। 

क्या होता है रोग पंचक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब पंचक की शुरुआत रविवार के दिन होती है तो उसे रोग पंचक कहा जाता है। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए इस समय खान पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। रोग पंचग इन दो राशि के जातकों की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। 

कर्क राशि: पेट से जुड़ी समस्या

कर्क राशि के लोगों के लिए रोग पंचक अचानक से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह बन सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग की समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा चिंता करने की वजह से पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आराम करें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि: बाहर का खाना खाने से बचें

वृश्चिक राशि वालों को रोग पंचक के अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस दौरान सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर का खाना खाने से बचें और मौसम के अनुसार अपनी सेहत का ध्यान रखें। छोटी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: बुध और शनि की युति बनाएंगे खास संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगा पैसा, जून में खुलेंगे तरक्की के रास्ते