A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akhiri Roti Niyam: पहली रोटी गाय को, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिरी रोटी किसे खिलानी चाहिए? यमराज से है कनेक्शन

Akhiri Roti Niyam: पहली रोटी गाय को, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिरी रोटी किसे खिलानी चाहिए? यमराज से है कनेक्शन

Akhiri Roti Kise Khilaye: आपने अक्सर अपने घर के बड़ों को ये कहते सुना होगा कि पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए, लेकिन क्या आपको पता है कि रसोई की आखिरी रोटी का हकदार कौन होता है?

akhiri roti- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH.COM आखिरी रोटी किसे खिलाना है शुभ

Akhiri Roti Kise Khilaye: शास्त्रों में रोटी से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनमें से एक नियम पहली और आखिरी रोटी से भी जुड़ा है। कई हिंदू घरों में पहली रोटी गाय को खिलायी जाती है। कहते हैं इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सदैव बरकत बनी रहती है। बता दें गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में रसोई की पहली रोटी गाय को खिलाने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। जिससे घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन की आखिरी रोटी किसे खिलानी चाहिए? अगर नहीं जानते तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

आखिरी रोटी किसे खिलाएं?

शास्त्रों अनुसार आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से घर परिवार का माहौल खुशहाल रहता है और पुण्य की भी प्राप्ति होती है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है। बता दें कुत्ते को यमराज का भी दूत माना जाता है इसी कारण से कुत्ते को आखिरी रोटी खिलाने से अकाल मृत्यु का भी भय नहीं रहता।

आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने के फायदे

  • जैसा कि ऊपर हमने बताया कि आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए क्योंकि कुत्ता यमराज का दूत माना जाता है। इसके साथ ही ये भगवान भैरव की भी सवारी होता है।
  • कहते हैं जो व्यक्ति नियमित रूप से आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाता है उसे और उसके परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।
  • कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि, राहु और केतु जैसे क्रूर ग्रहों का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी रोटी कभी भी परिवार के सदस्य को न खिलाएं और ना ही उसे कूड़े में फेंके। इसे कुत्ते को ही खिलाएं।

रोटी से जुड़े अन्य जरूरी नियम

  • कभी भी परिवार के सदस्यों की संख्या गिनकर रोटियां नहीं बनानी चाहिए। कहते हैं इससे धन-धान्य का हमेशा अभाव रहता है। 
  • रोटी 2-3 ज्यादा ही बनाएं और फिर इन्हें जानवरों को खिला दें।
  • इसके अलावा रात का बचा हुआ आटा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
  • साथ ही थाली में कभी भी 3 रोटी एक साथ नहीं परोसनी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Puja Batti Niyam: क्या आप भी हर जगह गोल बाती जलाते हैं? 99% लोग करते हैं ये गलती

Shukra Gochar 2026: 14 मई से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, लग सकता है करियर और बिजनेस में बड़ा जैकपॉट!