1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Saptahik Ank Jyotish 1 to 7 December: मूलांक 3 और 5 के लिए खुशनुमा रहेगा सप्ताह, अंक 4 वालों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़े साप्ताहिक अंक ज्योतिष

Saptahik Ank Jyotish 1 to 7 December: मूलांक 3 और 5 के लिए खुशनुमा रहेगा सप्ताह, अंक 4 वालों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़े साप्ताहिक अंक ज्योतिष

Saptahik Ank Jyotish 1 to 7 December: दिसंबर माह का पहला सप्ताह मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी के लिए नए बदलाव लेकर आएगा। आइए जान लेते हैं सभी मूलांक वालों की साप्ताहिक भविष्यवाणी।

Weekly Numerology - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK साप्ताहिक अंक ज्योतिष

Saptahik Ank Jyotish 1 to 7 December: दिसंबर का पहला हफ्ता कल से शुरू हो जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत गीता जयंती से होगी इसलिए धार्मिक रूप से इस सप्ताह को बहुत खास माना जा रहा है। वहीं इसी हफ्ते में गुरु ग्रह वक्री गति करते हुए 5 दिसंबर को मिथुन राशि में आएंगे। अंक ज्योतिष की माने तो ग्रहों की चाल का सभी मूलांक वालों पर भी अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए यह हफ्ता कैसा रहने वाला है। 

मूलांक 1: आपकी ऊर्जा में इस सप्ताह वृद्धि होगी लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। घर-परिवार में सामंजस्य बिठाने का आप प्रयास करेंगे और आपके प्रयास सफल भी होंगे। पार्टनर के प्रति गलतफहमियां न पालें। 

मूलांक 2: चंद्रमा इस सप्ताह आपको सकारात्मक शक्ति प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। गलत संगति से आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा, नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है।  

मूलांक 3: आपके लिए यह सप्ताह बेहद खुशनुमा रह सकता है। इस मूलांक के कुछ लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। लव लाइफ में अनुकूल बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। माता-पिता के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। 

मूलांक 4:  इस मूलांक वालों को क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपका रहस्यमयी स्वभाव पार्टनर को परेशान कर सकता है, इसलिए उनसे खुलकर बात करें। यात्राएं इस सप्ताह लाभदायक हो सकती हैं। 

मूलांक 5:  यह सप्ताह आपके सपनों को पूरा करने वाला साबित हो सकता है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे। शिक्षा क्षेत्र में आप उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। 

मूलांक 6: शुक्र के स्वामित्व वाले मूलांक 6 के लोग अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है।  

मूलांक 7: आपको आध्यात्मिक ऊर्जा इस सप्ताह प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने का विचार मूलांक 7 वाले बना सकते हैं। सेहत को लेकर जो चिंताएं थीं वो भी दूर होंगी।  

मूलांक 8: किसी करीबी की मदद से आपको अच्छी जॉब इस हफ्ते मिल सकती है। विद्यार्थियों की एकाग्रता और अनुशासन शिक्षा क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। हालांकि आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।  

मूलांक 9: आप सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहेंगे और नए लोगों से मिलने का आपको मौका मिलेगा। आपका नेतृत्व कौशल आपको कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा दिलाएगा। लव लाइफ में आ रही परेशानियां इस हफ्ते दूर हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Gajkesri Yog: 5 दिसंबर को बनेगा बेहद शुभ गजकेसरी योग, ये 4 राशियां साल के आखिरी महीने में पाएंगी जबरदस्त लाभ

Mokshda Ekadashi: मोक्षदा एकादशी पर करें ये 5 काम, पूर्वजों की आत्मा को मिलेगी शांति, पितृदोष से होंगे मुक्त