A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, पितरों का बरसेगा असीम आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, पितरों का बरसेगा असीम आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2025 Daan: 21 सितंबर को श्राद्ध पक्ष की समाप्ति हो रही है। मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करने से, उन्हें तृप्ति मिलती है। इस दिन दान करने का खास महत्व है। जानिए राशि के अनुसार कौन सी चीजें दान करना चाहिए।

सर्वपितृ अमावस्या पर...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सर्वपितृ अमावस्या पर दान

Sarva Pitru Amavasya 2025 according to Zodiac Sign: सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही पितृपक्ष का समापन होता है। सर्वपितृ अमावस्या वह तिथि है, जब धरती लोक पर आए हमारे पूर्वज पितृलोक को लौट जाते हैं। इस तिथि पर उन मृतक परिजनों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु अमावस्या पूर्णिमा या चतुर्दशी को हुई हो या फिर जिनकी मृत्यु तिथि हमें पता न हो। इस बार 21 सितंबर, रविवार को सर्वपितृ अमावस्या पड़ रही है। इस बार सर्वपितृ अमावस्या कई मायनों में खास है। दरअसल, 21 सितंबर को इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या पर किया गया श्राद्ध कुल के सभी पितरों को तृप्त करता है और वे खुश होकर अपने लोक को वापस जाते हैं। इसके साथ ही सर्वपितृ अमावस्या पर दान करने का भी विशेष महत्व है, जिससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपने कुटुंब को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर जाते हैं। ज्योतिष की मानें तो राशि के अनुसार इस दिन चीजों का दान करना चाहिए। चलिए जानते हैं कैसे हम अपने पूर्वजों को कृपा पा सकते हैं। 

राशि के अनुसार दान करें ये चीजें
मेष राशि

ज्योतिष की माने तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन मेष राशि के जातकों को गेहूं, मूंगफली, और शहद का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि
इस राशि के जातक अपने पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो उन्हें श्राद्ध पक्ष के आखिरी दिन जरूरतमंद लोगों को हर रंग के कपड़े, हरी सब्जियां और मूंग दान करना चाहिए। 

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन नमक, घी, शक्कर, दूध-दही, धोती, साड़ी आदि का दान करना उत्तम है। 

सिंह राशि
इस रशि में जन्मे जातकों को श्राद्ध पक्ष के आखिरी दिन गुड़, चना और शहद का दान करना शुभ फल देता है। 

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए घी से बनी मिठाई और फलों का दान करना अच्छा माना गया है। 

तुला राशि
तुला राशि में जन्मे जातकों को इस दिन चावल, मोरधन और नारियल का दान करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि
तिल, गुड़, शहद और सेब का दान करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है। 

धनु राशि
पीले रंग के वस्त्र, केला और अन्य पीले फलों का दान करना इन राशि के जातकों को अच्छा फल देगा। 

मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए काली उड़द, काले तिल, कंबल, चादर और जूते-चप्पलों का दान करना लाभकारी बताया गया है। 

कुंभ राशि
इस राशि के लोग अनाज, पैसा, मच्छरदानी और जूते-चप्पल का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  Navratri Ke Vastu Upay: नवरात्रि में जरूर करें इन वास्तु नियमों का पालन, देवी मां की बरसेगी कृपा