शनिवार के दिन रहेगा बेहद शुभ पुष्य नक्षत्र, जरूर कर लें ये चमत्कारी उपाय जीवन की हर समस्या का होगा अंत
शनिवार 28 मार्च का बेहद शुभ पुष्य नक्षत्र रहेगा। शनिवार और पुष्य नक्षत्र के संयोग में कुछ उपाय आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुष्य आठवां नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने वाला है। इसे शुभ, सुंदर और सुख संपदा देने वाला माना गया है। इस नक्षत्र के दौरान किये गये कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही नए सामान जैसे सोना-चांदी की खरीदारी के लिए भी पुष्य नक्षत्र बड़ा ही शुभ है। पुष्य का अर्थ होता है- पोषण करने वाला साथ ही पुष्य नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह गाय के थन को माना जाता है। जिस प्रकार गाय का दूध पीना स्वास्थ्य के पोषण के लिये लाभकारी होता है, उसी प्रकार पुष्य नक्षत्र भी व्यक्ति के जीवन को पोषित करता है। शनिवार 28 मार्च को पुष्य नक्षत्र में कुछ उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
शनिवार को पुष्य नक्षत्र में करें ये उपाय
- अगर आपके बिजनेस का फ्लो धीमी गति से चल रहा है तो उस फ्लो को फिर से बढ़ाने के लिये पुष्य नक्षत्र के दौरान पीपल का एक पत्ता लेकर आएं। अब उस पत्ते पर बीचों-बीच काले स्कैच पेन से एक बिन्दु बनाएं और उस बिन्दु को 5 मिनट तक लगातार देखते रहें। इसके बाद उस पत्ते को पीपल के पेड़ के नीचे रख आयें और वहीं बैठकर शनि के इस मंत्र का जाप करें-'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।' ऐसा करने से आपके बिजनेस का फ्लो फिर से बढ़ने लगेगा।
- अगर आप किसी कोर्ट-केस में उलझे हुए हैं और उससे जल्द ही बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको शनिदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।' शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से आपको कोर्ट-केस की उलझनों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
- अगर आप नौकरी कर रहे हैं और बहुत दिनों से आपकी आमदनी नहीं बढ़ पा रही है तो अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिये आज के दिन आपको एक काला कोयला लेना चाहिए और उसे बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए- 'शं शनैश्चराय नमः।' बहते जल में काला कोयला प्रवाहित करने से और शनि के इस मंत्र का जाप करने से आपकी आमदनी में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।
- अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको स्नान आदि के बाद पीपल के वृक्ष के पास जाना चाहिए और दोनों हाथ जोड़कर वृक्ष को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी डालना चाहिए और शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-'शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।'ये उपाय करने से जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता ही सफलता मिलेगी।
- अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन आपको किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिये आपको शनि के मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।' ऐसा करने से आपको अपनी संतान को विदेश भेजने में जो भी परेशानी आ रही है उनसे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
- अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।'ऐसा करने से आपको अपने उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- अगर अच्छा खासा कमाने के बाद भी आपके पास कोई खास बचत नहीं हो पाती है और पैसों के मामले में आपके हाथ तंग बने रहते हैं तो आज के दिन आप पीपल के 11 पत्ते लें। अब इन पत्तों से एक माला बनाएं और शनि मन्दिर में जाकर अर्पित करें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें-'शं ऊँ शं नमः।' ऐसा करने से आपके पास धीरे-धीरे करके पैसों की बचत होने लगेगी और आपको किसी प्रकार की तंगी नहीं होगी।
- अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपको अपने कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो शनिवार को स्नान आदि के बाद पीपल के पेड़ के पास जायें और पीपल के तने को छूकर आशीर्वाद लें। उसके बाद पीपल के पास से थोड़ी मिट्टी लेकर घर आ जायें। बाद मेंउस मिट्टी को एक काले रंग पास रख लें और शनिदेव के इस मंत्र का जाप करें- 'ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः।'इस मंत्र का आपको 5 बार जाप करना है। ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा।
- अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियां कहीं गायब हो गई हैं तो दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने के लिये आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनिदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः। ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने लगेगी।
- अगर आप अपने घर की सुख-सम्पदा में स्थायी रूप से बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो पुष्य नक्षत्र के दौरान आपको एक लोटा जल लेकर उसमें थोड़ी-सी चीनी डालनी चाहिए। अब पीपल के पेड़ के पास जाकर इस जल को पेड़ की जड़ में डाल दीजिये। साथ ही मंत्र जाप के दौरान अपने घर की सुख-सम्पदा में बढ़ोतरी के लिये भगवान से प्रार्थना करें। जाप के लिये मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः।' ऐसा करने से आपके घर की सुख-सम्पदा में स्थायी रूप से बढ़ोतरी होगी।
- अगर आप जीवन में अपनी खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं तो आपको गाय के दूध या दही से बनी कोईचीज़ अपने ताऊ या चाचा को खिलानी चाहिए। साथ ही उनका आशीर्वाद लेना चाहिए और बाद में मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ शं शं शन्यै नमः।' उपाय करने के बाद इस मंत्र का जाप करने से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)