A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें लौंग के 3 आसान उपाय, धन से जुड़ी हर समस्या हो जाएगी हल

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें लौंग के 3 आसान उपाय, धन से जुड़ी हर समस्या हो जाएगी हल

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन लौंग के कुछ आसान उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। इन उपायों को करने से शनि देव के साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।

Shaniwar Ke Upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनिवार के उपाय

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन लौंग के कुछ उपाय आपके जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपको बता दें कि लौंग को माता लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन इन उपायों को करने से आपको शनि देव और माता लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये छोटे-छोटे उपाय आपकी तिजोरी में धन वृद्धि कर सकते हैं। इसके साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।   

पहला उपाय 

शनिवार की सुबह आपको जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान ध्यान करना चाहिए और उसके बाद पूजा स्थल पर धूप-दीप जलाना चाहिए। इसके बाद माता लक्ष्मी और शनि देव का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद किसी छोटे बर्तन में कपूर के साथ दो लौंग को जलाना चाहिए। लौंग और कपूर के धुएं को घर के कोने-कोने तक आपको पहुंचाना चाहिए। यही प्रक्रिया आपको शाम की पूजा के बाद भी करनी चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियों का अंत होता है और आप धन लाभ पाते हैं। इसके साथ ही आपके घर में सकारात्मकता का वास भी होता है। 

दूसरा उपाय 

शनिवार की शाम को आपको विधिवत रूप से माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और पूजा करते समय माता लक्ष्मी को दो लौंग अर्पित करनी चाहिए। पूजा समाप्त होने के बाद इन लौंग को अपने धन के स्थान में आपको रख देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय करने से आर्थिक तंगी से आप छुटकारा पाते हैं। 

तीसरा उपाय 

शनिवार के दिन आपको लौंग और दूध का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव और माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है। आपकी आर्थिक समस्याओं का तो अंत होता ही है साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। इस उपाय को करने से आपको करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलने लग जाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में करें माता दुर्गा के 108 नामों का जप, जाग उठेगा सोया भाग्य, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Rang panchami Upay: लव लाइफ में फिर घुलेगी मिठास, बिगड़े रिश्ते में आएगी प्यार की नई बहार; रंग पंचमी पर कर लें ये असरदार उपाय