1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि-सूर्य की 1 साल बाद फिर होगी युति, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है यह संयोग

शनि-सूर्य की 1 साल बाद फिर होगी युति, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है यह संयोग

सूर्य और शनि ग्रह 13 फरवरी को कुंभ राशि में युति बनाएंगे और 14 मार्च तक यह युति बनी रहेगी। ग्रहों की इस युति से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Sun Saturn Conjunction - India TV Hindi
Image Source : FILE सूर्य शनि युति

सूर्य ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का राजा कहा जाता है वहीं शनि देव न्याय के देवता हैं। इन दोनों ग्रहों के बीच पिता पुत्र का संबंध है, लेकिन ज्योतिष में इन्हें एक दूसरे का शत्रु माना गया है। ये दोनों ग्रह जब भी एक राशि में युति बनाते हैं, तो सभी राशियों को इसके शुभाशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। शनि और सूर्य ग्रह 13 फरवरी को एक साल बाद फिर से युति बनाने जा रहे हैं। साल 2024 में भी यह दोनों ग्रह युति में थे। इन दोनों ग्रहों की युति से किन राशियों को जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

मेष
शनि और सूर्य ग्रह की युति से मेष राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। भाग्य का आपको सहयोग मिलेगा। करियर के क्षेत्र में इस दौरान आप उन्नति पा सकते हैं। मानसिक रूप से आप सही स्थिति में होंगे और सही फैसले ले पाएंगे। अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल इस दौरान कर पाएंगे। आर्थिक रूप से भी इस राशि के जातकों को लाभ इस दौरान हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई आर्थिक परेशानी इस दौरान दूर हो सकती है। कारोबार करने वाले इस राशि के जातक अच्छी डील प्राप्त कर सकते हैं। 

वृषभ
सूर्य और शनि की युति आपके कर्म के भाव में होगी। इस भाव में सूर्य को दिशा बल भी प्राप्त होता है। इस युति के चलते आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। अगर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ लोग जॉब में परिवर्तन भी इस दौरान कर सकते हैं।  धन का सही तरीके से आप इस्तेमाल इस दौरान कर पाएंगे। आपके कार्य की तारीफ घर के लोगों के द्वारा हो सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे तो आपको ख्वाब पूरा हो सकता है। सेहत में भी इस दौरान अच्छे बदलाव आएंगे। हालांकि पिता के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश आपको करनी होगी।

तुला 
इस राशि वालों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल होंगी। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और मनचाहे परिणाम आपको सूर्य-शनि की युति से मिल सकते हैं। आपको संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी इस दौरान मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, कुछ लोग प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में बांध सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आ रही कई परेशानियों का अंत भी इस दौरान हो सकता है। पैतृक कारोबार करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। 

धनु
इस राशि के जातकों को सूर्य-शनि युति के बाद जीवन में उन्नति मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे। नौकरी पेशा जातकों को उच्च पद प्राप्ति के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का पूर्ण सहयोग आप पाएंगे। इस दौरान आपको अनजान स्रोत से धन लाभ मिलने के भी योग हैं। परिवार के लोगों के साथ यात्रा करने का भी आपको मौका मिलेगा। जीवन में आ रही कई अड़चनें इस दौरान दूर होंगी। कुछ लोग भूमि, भवन या वाहन इस दौरान खरीद सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन इस अशुभ मुहूर्त में न लगाएं डुबकी, पुण्य प्राप्ति से रह जाएंगे वंचित

Budh Gochar: बुध 24 जनवरी को शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, ये 4 राशियां करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क