1. Hindi News
  2. धर्म
  3. September 2025 Lucky Mulank: सितंबर में इस मूलांक वालों का रहेगा दबदबा, करियर में मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ, खूब कमाएंगे पैसा

September 2025 Lucky Mulank: सितंबर में इस मूलांक वालों का रहेगा दबदबा, करियर में मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ, खूब कमाएंगे पैसा

September 2025 Lucky Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार साल का नौवां महीना सितंबर मूलांक 5 के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस मूलांक के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी।

September 2025 Lucky Mulank- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सितंबर का लकी मूलांक

September 2025 Lucky Mulank: जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 होती है उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक वालों के लिए सितंबर काफी खास साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफल होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अनुकूल है जिसका भरपूर लाभ उठाएं। अब विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 5 वालों के लिए सितंबर कैसा रहेगा।

सितंबर 2025 का लकी मूलांक है 5

इस महीने आपके कुछ ऐसे मित्र बन सकते हैं जो आपको करियर में खूब लाभ देंगे। यात्राओं के माध्यम आप खूब फायदा उठा सकेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। वाहन-मकान खरीदने का शुभ योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। इस महीने नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। नई नौकरी प्राप्त होने के भी शुभ योग बन रहे हैं। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। 

मूलांक 5 वालों के लिए सितंबर के उपाय

मूलांक 5 वाले सितंबर में नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। इससे आपको करियर में खूब तरक्की हासिल होगी और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

31 अगस्त को राधा अष्टमी पर बन रहे कई शुभ संयोग, कुंभ, वृश्चिक समेत ये 5 राशियां हो जाएंगी धनवान