सितंबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस महीने वृषभ समेत 3 राशि के जातकों को करियर, सेहत और आर्थिक मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले या लापरवाही इन राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकती है। तो चलिए जानते हैं सितंबर माह में किन राशियों तो संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। पढ़िए सितंबर 2026 के लिए इन 3 राशियों का राशिफल।
1. वृषभ राशि: रिश्तों में रखें संयम
वृषभ राशि वालों को सितंबर में अपनी सेहत और पारिवारिक रिश्तों पर विशेष ध्यान देना होगा। छोटी-सी बात को लेकर परिवार में तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों पर संयम रखना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में भी किसी तरह की जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें।
2. वृश्चिक राशि: खर्च पर लगाएं लगाम
आपके लिए सितंबर में भरोसे से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। अचानक आने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए गैर-जरूरी खरीदारी से बचना होगा। स्वास्थ्य और संगति पर भी ध्यान दें। हालांकि, इस दौरान आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति को संभालने में मदद मिल सकती है।
3. मकर राशि: बड़े फैसलों में सावधानी
इन जातकों को सितंबर में बड़ी खरीदारी और निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए। घर-परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, नकारात्मक संगति से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। विवाह से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं और विरोधियों की सक्रियता भी बढ़ सकती है। ऐसे में अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: भाद्रपद मास में क्या खाए और कौन सी चीजों को खाने की है मनाही, जानिए शास्त्रों में क्या हैं नियम