1. Hindi News
  2. धर्म
  3. महिलाओं के इस हाथ में खुजली होना धन लाभ का संकेत, जानें पुरुषों के लिए क्या कहता है शकुन शास्त्र

महिलाओं के इस हाथ में खुजली होना धन लाभ का संकेत, जानें पुरुषों के लिए क्या कहता है शकुन शास्त्र

शकुन शास्त्र के अनुसार, हाथ में अचानक होने वाली खुजली भविष्य से जुड़े कई संकेत देती है। आइए जानते हैं कि महिलाओं और पुरुषों के किस हाथ में खुजली होना धन आगमन का शुभ संकेत माना जाता है।

महिलाओं के इस हाथ में खुजली होना धन लाभ का संकेत- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महिलाओं के इस हाथ में खुजली होना धन लाभ का संकेत

शकुन शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना भविष्य से जुड़े कई संकेत देती है, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं। आज हम बात करेंगे हाथ में होने वाली खुजली के बारे में। अक्सर बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना जाता है कि बाएं हाथ में खुजली होना धन लाभ का संकेत देता है, जबकि दाएं हाथ में खुजली होने से धन हानि की आशंका होती है। शकुन शास्त्र में विस्तार से बताया गया है कि महिलाओं और पुरुषों के लिए किस हाथ में खुजली होना क्या फल देता है।

महिलाओं के किस हाथ में खुजली होना शुभ?

शकुन शास्त्र अनुसार महिलाओं की बाईं हथेली में खुजली होना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे धन लाभ के संकेत मिलते हैं। तो वहीं बाईं हथेली में खुजली होना आर्थिक नुकसान होने का संकेत देता है। जबकि महिलाओं की उंगलियों में खुजली होना किसी नए काम की शुरुआत या किसी काम में सफलता का संकेत देता है।

पुरुषों के किस हाथ में खुजली होना शुभ?

शकुन शास्त्र अनुसार पुरुषों के दायें हाथ में खुजली होना धन आगमन का संकेत देता है तो वहीं बाईं हथेली में खुजली होना किसी बड़े नुकसान का संकेत माना जाता है।

हाथ के पिछले हिस्से पर खुजली होने का अर्थ

हाथ के पीछे की तरफ खुजली का होना अचानक से यात्रा, भागदौड़ या किसी काम में कड़ी मेहनत करने का संकेत देता है। तो वहीं कलाई में खुजली को किसी समझौते या नए रिश्ते से जोड़कर देखा जाता है। 

हाथ में खुजली होना पर क्या करें?

मान्यताओं अनुसार अगर महिलाओं की बाईं हथेली में खुजली हो तो उस दिन बड़े खर्च और उधार देने से बचें। शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें। कहते हैं इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं। लेकिन अगर खुजली रोज हो तो किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखा लें।

हाथ में खुजली के वैज्ञानिक कारण

हाथ में खुजली के आम कारण हैं: सूखी त्वचा, साबुन या केमिकल से एलर्जी, बार-बार हाथ धोना या फंगल इन्फेक्शन। इसके अलावा कुछ बीमारियों में भी हथेलियों में खुजली हो सकती है। इसलिए बार-बार होने वाली खुजली को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

2027 में इस राशि पर शुरू होगा साढ़े साती का कष्टदायी चरण, तो जानें किसे मिलेगी शनि प्रकोप से मुक्ति