1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kendra Drishti Yog: 30 दिसंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की तकदीर, शनि-बुध का केंद्र दृष्टि योग बना देगा अमीर

Kendra Drishti Yog: 30 दिसंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की तकदीर, शनि-बुध का केंद्र दृष्टि योग बना देगा अमीर

Kendra Drishti Yog 2025: 30 दिसंबर 2025 की दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर शनि और बुध 90 डिग्री कोण पर विराजमान होकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये योग 4 राशियों की किस्मत चमका देगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी।

rashifal- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY शनि-बुध का केंद्र दृष्टि योग

Kendra Drishti Yog 2025: 30 दिसंबर 2025 को शनि और बुध मिलकर केंद्र दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ये योग बेहद शुभ माना जाता है जो धन योग को सक्रिय करता है। इस योग का वैसे तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इससे सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों के लोगों को आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। करियर में अपार तरक्की मिलने के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

केंद्र दृष्टि योग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। साल के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार आ जाएगा। पुराने प्रयास सफल होते दिखेंगे। पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए भी केंद्र दृष्टि योग शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी और पैसों की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। नए साल की शुरुआत आपकी शानदार होने वाली है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पैसा कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) 

मीन राशि वालों के लिए ये योग अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे जिनसें भविष्य में लाभ मिलेगा। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

January Finance Horoscope 2026: नए साल के पहले महीने में कन्या-तुला समेत 4 राशियां होंगी मालामाल, होगी धन वर्षा और निवेश से मिलेगा बड़ा लाभ

Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी कब है 30 या 31 दिसंबर? नोट कर लें सही डेट, मुहूर्त और पूजा की सही विधि