Shani Dhaiya 2026: शनि ढैय्या के दौरान कर्मफल दाता शनि देव लोगों की परीक्षा लेते हैं और जो इस परीक्षा में पास हो जाता है उसे जाते-जाते अच्छे फल भी देकर जाते हैं। इसलिए शनि ढैय्या परेशान होने का नहीं बल्कि अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। लेकिन क्या शनि ढैय्या हर किसी के लिए खराब होती है? तो इसका जवाब है नहीं। शनि ढैय्या शुभ फल भी देती है लेकिन तब जब आपकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में विराजमान हों। बता दें इस समय धनु और सिंह राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है और हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या इन दोनों राशियों को नए साल 2026 में शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।
सिंह वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति कब? (Shani Dhaiya End Date On Singh Rashi)
सिंह वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति 3 जून 2027 को मिलेगी। लेकिन 20 अक्टूबर 2027 से इस राशि के जातक फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे और 23 फरवरी 2028 तक ये स्थिति बनी रहेगी। इस लिहाज से सिंह वालों को शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मुक्ति 23 फरवरी 2028 को ही मिलेगी।
धनु वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति कब? (Shani Dhaiya End Date On Dhanu Rashi)
सिंह की तरह ही धनु राशि वालों को भी शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मक्ति 23 फरवरी 2028 को ही मिलेगी। लेकिन तब तक आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी।
सिंह और धनु वालों का इस दिन से शुरू होगा गोल्डन पीरियड
सिंह और धनु राशि वालों का 23 फरवरी 2028 से गोल्डन पीरियड शुरू हो जाएगा। जो भी काम आपके शनि ढैय्या के कारण अटके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके सारे सपने पूरे होने लगेंगे।
सिंह और धनु राशि वाले शनि ढैय्या के दौरान करें ये उपाय
- हर शनिवार दान जरूर करें।
- शनि चालीसा का पाठ करें।
- हनुमान जी की पूजा करें।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
- जरूरतमंदों की सहायता करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Career Horoscope January 2026: 1 जनवरी से इन राशियों का करियर छुएगा नई ऊंचाइयां, मिलेगी बड़ी सफलता
Finance Horoscope January 2026: नए साल के पहले महीने में कन्या-तुला समेत 4 राशियां होंगी मालामाल, होगी धन वर्षा और निवेश से मिलेगा बड़ा लाभ