1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Nakshatra Parivartan: शनि के नक्षत्र बदलते ही 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय, करियर और कमाई में आएगा जबरदस्त उछाल!

Shani Nakshatra Parivartan: शनि के नक्षत्र बदलते ही 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय, करियर और कमाई में आएगा जबरदस्त उछाल!

Shani Nakshatra Parivartan: शनि जैसे ही बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करेंगे वैसे ही 4 राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत शनि बदलने वाले हैं।

shani nakshatra gochar- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनि नक्षत्र गोचर 2026

Shani Nakshatra Parivartan: शनि जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो इसका कुछ न कुछ असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 17 मई 2026 को शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र में शनि का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इन राशियों की तकदीर शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बदल जाएगी। करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलेगी और वेतन वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो इस दौरान आपको वो वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की प्रबल आसार हैं। 

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए भी शनि का नक्षत्र गोचर लाभकारी रहेगा। विदेश में नौकरी तलाश कर रहे लोगों की सारी मुराद पूरी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। निवेश से उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अटके हुए सारे काम पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा और आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन काफी शुभ साबित होगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें आप सफल होंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Name Astrology: जिस घर में बहू बनकर जाती हैं ये 4 नाम वाली लड़कियां, वहां पैसों की नहीं रहती कोई कमी