1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि का नक्षत्र परिवर्तन आज, इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, बढ़ सकता है धन हानि का खतरा

शनि का नक्षत्र परिवर्तन आज, इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, बढ़ सकता है धन हानि का खतरा

शनि देव 2 जुलाई को रेवती नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस नक्षत्र परिवर्तन का नकारातमक असर 4 राशि के लोगों पर अधिक पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस दौरान किन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Shani Gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST शनि का नक्षत्र गोचर ये 4 राशियां रहें सतर्क

जुलाई 2026 की शुरुआत में शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2 जुलाई को होने वाला यह बदलाव कुछ राशियों के लिए आर्थिक और मानसिक चुनौतियां बढ़ा सकता है। खासकर 4 राशि के जातकों को इस दौरान खर्च, निवेश और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

जुलाई में बदलेगा शनि का नक्षत्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव करियर, धन, मानसिक स्थिति और पारिवारिक जीवन सहित कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतना होगा।

  1. मेष राशि: इन जातकों के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। यह समय आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने का संकेत देता है। गैर जरूरी खर्च बढ़ सकते हैं और पैसों की हानि होने की आशंका भी है। फिलहाल बड़ा निवेश करने या जोखिम भरे फैसले लेने से बचना बेहतर होगा। बजट बनाकर चलने और धैर्य रखने से परेशानियां कम हो सकती हैं।
  2. सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर शुभ नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना है। वहीं, काम का दबाव भी बढ़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को लेन-देन और नई योजनाओं में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखना लाभदायक रहेगा।
  3. वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए भी यह गोचर चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में ज्यादा केयरफुल रहना चाहिए। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। नया निवेश करने या किसी को उधार देने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने की भी संभावना है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।
  4. कुंभ राशि: ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं, लेकिन इस राशि पर शनि गोतर का प्रतिकुल प्रभा देखने को मिलेगा। इन राशि वालों को अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। बिजनेस कर रहे जातकों को नई डील या साझेदारी करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। किसी भी विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखना। इस समय सोच-समझकर फैसले लेना फायदेमंद रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस तरह रखें पूर्वजों की फोटो, हमेशा बना रहेगा पितरों का आशीर्वाद 

ज्योतिष में 3 ग्रहों को बताया गया है करियर में उपलब्धियां दिलाने वाला, आप भी प्रसन्न करके पा सकते हैं बड़ी सफलता