1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Nakshtra Parivartan 2026: 17 मई को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ!

Shani Nakshtra Parivartan 2026: 17 मई को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ!

Shani Nakshtra Gochar 2026: शनि जयंती के अगले ही दिन यानी 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि का इस नक्षत्र में गोचर 4 राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

shani- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनि का नक्षत्र गोचर

Shani Nakshtra Gochar 2026: शनि 17 मई की दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे जहां ये 9 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों को करियर में खूब लाभ दिलाएगा। इन राशियों का करियर इस दौरान सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। नौकरी और व्यापार में बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं जिनका करियर चमकने जा रहा है।

मेष राशि (Aries)

  • मेष राशि वालों को करियर में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
  • अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो 17 मई के बाद आपको आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं।
  • कार्यस्थल पर आपकी परफॉर्मेंस काफी शानदार रहेगी। 
  • बड़ा इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। 
  • विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

  • मिथुन राशि वालों के अटके काम तेजी से पूरे होने लगेंगे।
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
  • अगर आप खुद का काम करने की सोच रहे हैं तो आपको इस काम में बड़ी सफलता मिलेगी।
  • कोई मुनाफे वाली डील भी हाथ लग सकती है। 
  • कई अटके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo)

  • सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर बेहद लाभकारी रहेगा।
  • आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।
  • जिस काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी।
  • नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे।
  • वाहन या मकान सुख प्राप्त हो सकता है।
  • पुराने निवेश से बंपर लाभ होने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius)

  • धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहद बढ़िया हो जाएगी।
  • नौकरी में बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग हैं।
  • अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • बॉस आपके काम से खुश रहेंगे।
  • आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे।
  • अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि जयंती पर मेष, कुंभ और मीन वालों के लिए गोल्डन चांस, लोहे की कटोरी का यह उपाय टाल देगा साढ़ेसाती का संकट!