1. Hindi News
  2. धर्म
  3. भाग्य का मिलेगा साथ या करनी होगी कड़ी मेहनत? शनि पर्वत से जानें करियर का हाल

भाग्य का मिलेगा साथ या करनी होगी कड़ी मेहनत? शनि पर्वत से जानें करियर का हाल

हथेली में मौजूद शनि पर्वत को देखकर आपके करियर के बारे में काफी कुछ जानकारियां प्राप्त होती हैं। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Palmistry - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के साथ ही हथेली पर मौजूद पर्वतों का भी विशेष महत्व है। हथेली में हर ग्रह से जुड़ा पर्वत मौजूद होता है इन्हीं में से एक शनि पर्वत भी है। शनि को कर्म, भाग्य, अनुशासन, करियर का कारक माना जाता है। ऐसे में हथेली में मौजूद शनि पर्वत से आपके करियर के बारे में काफी कुछ जानकारियां मिलती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा या कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी इसकी जानकारी भी शनि पर्वत देता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि शनि पर्वत से क्या कुछ पता चलता है। 

हथेली पर उभरा हुआ शनि पर्वत 

हथेली में शनि पर्वत मध्यमा उंगली के ठीक नीचे होता है। अगर शनि पर्वत उभरा हुआ है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। उभरा शनि पर्वत इस बात का संकेत होता है कि भाग्य का साथ व्यक्ति को मिलेगा। इसके साथ ही करियर और कारोबार में सफलता भी मिलती है। ऐसे लोग अक्सर अपने लिए लक्ष्य तय करते हैं और उसे पाने के लिए सही रोडमैप बनाकर मेहनत करने लगते हैं, मेहनत के साथ ही भाग्य का भी इनको साथ मिलता है और सफलता इनके कदम चूम सकती है। ऐसे लोग उच्च पदों तक पहुंचने में कामयाब होते हैं। उभरा शनि पर्वत करियर में तो सफलता दिलाता है लेकिन ऐसे लोग समाज से थोड़ा दूरी बनाकर चलते हैं और चिड़चिड़े स्वभाव के हो सकते हैं। 

सामान्य शनि पर्वत 

अगर हथेली में शनि पर्वत सामान्य स्थिति में है यानि न ज्यादा उभरा और नाही दबा हुआ तो ऐसे लोगों को कड़े परिश्रम के बाद सफलता अवश्य मिल सकती है। ऐसे लोगों को भाग्य के सहारे नहीं बैठना चाहिए। हालांकि इनकी एकाग्रता बार-बार भंग हो सकती है। इसलिए योग ध्यान का इनको सहारा लेना चाहिए। इन लोगों को सफलता प्राप्ति में थोड़ा समय अवश्य लग सकता है लेकिन सफल ये अवश्य होते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव परोपकारी होता है इसलिए सामाजिक स्तर पर ख्याति ऐसे लोग पा सकते हैं। 

दबा हुआ शनि पर्वत 

अगर हथेली में शनि पर्वत बहुत दबा हुआ हो तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता। ऐसे लोगों को सफलता प्राप्ति में बहुत परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे लोगों को स्थायी नौकरी मिलने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दबा हुआ शनि पर्वत करियर में बार-बार रुकावटें ला सकता है। ऐसे लोगों को शनि को मजबूत करने के लिए शनि ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नाग पंचमी के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें