1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शीतलाष्टमी पर जरूर करें ये खास उपाय, नौकरी-बिजनेस और परिवार से जुड़ी बाधाएं से मिल सकती हैं निजात

शीतलाष्टमी पर जरूर करें ये खास उपाय, नौकरी-बिजनेस और परिवार से जुड़ी बाधाएं से मिल सकती हैं निजात

हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री शीतलाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। शीतलाष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा के साथ कई विशेष उपाय करने की परंपरा है।

Sheetala ashtami upay- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST शीतलाष्टमी के खास उपाय

हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री शीतलाष्टमी व्रत करने का विधान है। गुरुवार, 06 अगस्त को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, लिहाजा कल श्री शीतलाष्टमी व्रत किया जाएगा। इस दिन मां शीतला की आराधना करने से परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। शीतलाष्टमी पर कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से नौकरी, कारोबार और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। 

नौकरी की परेशानी दूर करने के लिए

अगर आप अपनी नौकरी को लेकर कुछ परेशान हैं तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज आपको स्नान आदि के बाद शीतला चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद देवी मां को पुष्प अर्पित करने चाहिए।

तरक्की के लिए करें ये उपाय

अगर आप अपनी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की देखना चाहते हैं तो आज आपको शीतला माता के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और उनकी आरती का एक बार पाठ करना चाहिए।

घर की सुख-समृद्धि के लिए करें उपाय

अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद शीतला मां का ध्यान करते हुए घर पर ही एक आसन बिछाकर बैठना चाहिए और मंत्रमहोद्धि में दिए देवी मां के इस नौ अक्षरों के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।

मंत्र हैः ऊँ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः

बिजनेस को सुरक्षित रखने के उपाय

अगर आप अपने बिजनेस को अनजाने खतरों से बचाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आज आपको स्नान आदि के बाद नीम के पेड़ के पास जाना चाहिए और उस पेड़ में देवी मां के स्वरूप का ध्यान करते हुए पहले आपको प्रणाम करना चाहिए। उसके बाद रोली-चावल आदि से पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

जीवनसाथी की परेशानी दूर करने के उपाय

आपके जीवनसाथी को किसी प्रकार की परेशानी बनी हुई है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज आपको अपने घर के बाहर पश्चिम दिशा में नीम का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए।

हर काम में सफलता के लिए उपाय

अगर आप अपने हर काम में लाभ पाना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद दूध-चावल की खीर बनानी चाहिए और उससे देवी मां को भोग लगाना चाहिए। देवी मां को भोग लगाने के बाद बाकी खीर को प्रसाद के रूप में बच्चों में बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी खा लें।

जीवन में मिठास के लिए उपाय

अगर आपके जीवन में मिठास की जगह समस्याओं ने ले ली है तो उस समस्या को दूर करने के लिए और जीवन में मिठास घोलने के लिए आज के दिन आपको नीम की 21 पत्तियां लेनी चाहिए और उन्हें एक धागे में पिरोकर माला बनानी चाहिए। अब उस माला को देवी मां को अर्पित करना चाहिए।

स्वास्थ्य समस्या से मुक्ति का उपाय

अगर आपको किसी भी प्रकार का भय या स्वास्थ्य समस्या आदि बनी रहती है तो इस सबसे छुटकारा पाने के लिए आज आपको शीतलाष्टक स्तोत्र में दिए माता शीतला के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र हैः 

वन्देSहं शीतलां देवीं सर्वरोग भय अपहाम्।
यामासाद्य निवर्तेत विस्फोटक भयं महत्।।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: दुर्भाग्य और दरिद्रता का कारण बन जाएंगी 5 चीजें, अगर दूसरों से लेकर करेंगे इन्हें इस्तेमाल