1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु पूर्णिमा पर शुक्र ने बदला नक्षत्र, इन 4 राशियों का चमक सकता है करियर, बड़ी परेशानी से राहत के संकेत!

गुरु पूर्णिमा पर शुक्र ने बदला नक्षत्र, इन 4 राशियों का चमक सकता है करियर, बड़ी परेशानी से राहत के संकेत!

शुक्र गुरु पूर्णिमा की सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर 4 राशि वालों की करियर लाइफ के लिए बेहद शानदार साबित होगा। इन राशि वालों को किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है।

guru purnima- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरु पूर्णिमा पर शुक्र ने बदला नक्षत्र

29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। बता दें उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं और इस नक्षत्र में शुक्र 11 अगस्त 2026 तक विराजमान रहने वाले हैं। इसके बाद हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार शुक्र के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने की अवधि 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए 29 जुलाई से 11 अगस्त तक का समय शानदार रहेगा। करियर में बुलंदियां छुने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके काम अब बनना शुरू हो जायेंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आप राहत महसूस करेंगे। भाग्य मजबूत होने से हर काम में सफल होंगे। 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। प्रेम जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान आप कुछ ऐसे फैसले लेंगे जिनसे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे।  

धनु राशिफल 

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आपका भाग्य चमक उठेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे, उन्हें अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कोई बड़ी गलतफहमी दूर हो सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंध ओर भी ज्यादा मजबूत हो जायेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। इस अवधि में किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिफल

मीन वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होने लगेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। इस अवधि में कोई सुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है। सिंगल लोगों को उनका जीवनसाथी मिलने की उम्मीद है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपकी कुंडली में है 'रुचक योग'? जानिए इस योग में जन्मे जातकों की 5 बड़ी खासियतें