1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 2025: शुक्र 31 मई को बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में आएंगी बाधाएं; करें ये उपाय

Shukra Gochar 2025: शुक्र 31 मई को बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में आएंगी बाधाएं; करें ये उपाय

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह 31 मई को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। लव और रोमांस के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन करना कुछ लोगों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Shukra Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE शुक्र गोचर 2025

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह 28 जनवरी 2025 से मीन राशि में संचार कर रहे है। मई में 31 तारीख को शुक्र मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र का गोचर 31 मई को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर होगा। सौंदर्य, कला और रोमांस के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन करना कुछ राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में प्रतिकूलता ला सकता है।  हालांकि शुक्र ग्रह से जुड़े उपाय नकारात्मकता को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।  

वृषभ राशि 

शुक्र ग्रह गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा। इस भाव को ज्योतिष में हानि का भाव कहा जाता है, यहां शुक्र का होना शुभ नहीं माना जाता। मेष राशि में शुक्र के गोचर के चलते आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिखावा और बड़बोलापन आपको सामाजिक स्तर पर भी अलग-थलग कर सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ नोकझोंक होगी, कुछ जोड़ों के बीच अलगाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के बीच किसी तीसरे शख्स की वजह से दरार आ सकती है। उपाय के तौर पर आपको मौसी, बहन या बुआ को उपहार देना चाहिए। 

कन्या राशि

कन्या राशि के अष्टम भाव में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। इस दौरान आपके जीवन में अचानक से बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान विवाह से जुड़ी बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ आपके वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। हालही में जिन लोगों की शादी हुई है वो गलतफहमियों के कारण पार्टनर से दूर हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने माता-पिता से भी संबंध सुधारने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर सफेद वस्त्रों का दान करें। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातकों को शुक्र गोचर के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर का तला-भुना भोजन करने से भी आपको बचना होगा। बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो बहुत सतर्क होकर इस दौरान आपको रहना होगा। आपका अपनी बातों को छुपाकर रखना पार्टनर को खटकेगा और इसकी वजह से प्रेम और वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। इस राशि के जातकों को शारीरिक रूप से नहीं बल्कि आत्मिक रूप से अपने पार्टनर से जुड़ने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Grah Gochar June 2025: सूर्य और मंगल समेत ये 4 ग्रह जून में बदलेंगे चाल, जानें किन राशियों के लिए शुभ और किस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा यह महीना

Nautapa 2025: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही 25 मई से शुरू हुआ नौतपा, जानें सभी राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव