1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 2026: 23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन 4 राशियों की किस्मत लेगी मोड़, करियर-नौकरी में गोल्डन टाइम शुरू

Shukra Gochar 2026: 23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन 4 राशियों की किस्मत लेगी मोड़, करियर-नौकरी में गोल्डन टाइम शुरू

Shukra Nakshatra Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र का गोचर कुछ राशि के जातकों के जीवन में अहम बदलाव ला सकता है। किसी को करियर-नौकरी में सफलता मिलेगी, तो किसी के लिए भाग्य के नए द्वार खुलेंगे। जानिए किन राशियों को शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिलेगा।

Shukra Nakshatra Gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र गोचर

Shukra Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम और भौतिक सुविधाओं का कारक बताया है। कल शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह नक्षत्र बुध ग्रह के प्रभाव में माना जाता है और कर्क राशि में स्थित है, जिसका शुभ असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। 4 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होने वाला है

अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र का गोचर

23 जून 2026 को शुक्र ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र का संबंध गहरी सोच, भावनाओं, सूझबूझ और छिपी हुई क्षमताओं से है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र का यह गोचर आत्मविश्लेषण और संतुलित फैसलों का समय माना जाता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान रिश्तों, आर्थिक फैसलों और व्यक्तिगत इच्छाओं से जुड़े मामले ज्यादा अहम हो सकते हैं।

  1. तुला राशि: इन जातकों के लिए यह गोचर काफी अनुकूल रहने की संभावना है। शुक्र उनके कर्म और करियर से जुड़े क्षेत्र को सक्रिय करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। नौकरी और कारोबार में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। साथ ही मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। जो लोग लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।
  2. वृश्चिक राशि: आपके लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में लाभ देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान यात्रा, शिक्षा और धार्मिक गतिविधियों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसलों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही अनुभवी लोगों और बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  3. मकर राशि: आपके लिए शुक्र का यह गोचर काफी शुभ साबित हो सकता है। रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती और आपसी समझ बढ़ेगी। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। वहीं, व्यापारिक साझेदारी से जुड़े काम में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। जो लोग विवाह या किसी महत्वपूर्ण साझेदारी से जुड़े निर्णय लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह अनुकूल समय है।
  4. मीन राशि: आपके लिए शुक्र का यह शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। छात्रों, कलाकारों, लेखकों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नए अवसरों के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता और आपसी समझ बेहतर होने के संकेत हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2026: कब मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानिए व्रत और स्नान-दान की सटीक तारीख और शुभ मुहूर्त