1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 23 साल बाद इस शुभ नक्षत्र में गुरु-शुक्र की होगी युति, इन 4 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

23 साल बाद इस शुभ नक्षत्र में गुरु-शुक्र की होगी युति, इन 4 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

अगस्त 2025 में दो सबसे शुभ ग्रह शुक्र और गुरु की पुनर्वसु नक्षत्र में युति होने जा रही है। ज्योतिष अनुसार ये युति पूरे 23 साल बाद हो रही है जिससे 4 राशियों को जमकर लाभ मिलने वाला है।

Grah Gochar- India TV Hindi
Image Source : CANVA 23 साल बाद इस शुभ नक्षत्र में गुरु-शुक्र की होगी युति

Shukra-Guru Nakshatra Yuti After 23 Years: पुनर्वसु नक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह ही है और इसी शुभ नक्षत्र में गुरु-शुक्र की युति होने वाली है। शुक्र ग्रह 12 अगस्त 2025 की दोपहर 02:14 बजे इस नक्षत्र में प्रवेश करेगा तो वहीं गुरु ग्रह 13 अगस्त की सुबह 05:44 बजे इस नक्षत्र में आ जायेगा। ज्योतिष अनुसार 13 से 23 अगस्त तक इन दोनों ग्रहों की इस नक्षत्र में युति बनी रहेगी। बताया जा रहा है पूरे 23 साल बाद इस नक्षत्र में ये दोनों ग्रह साथ होंगे इससे पहले ये युति 2002 में हुई थी। जानिए इससे किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि के चमकेंगे सितारे

इस युति से मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों के जो भी काम रूके हुए थे वो पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।

कर्क राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

इस युति से कर्क राशि वालों को खूब लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। जिस भी चीज की वजह से आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे उसका समाधान हो जाएगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

धनु वालों की दूर होंगे कष्ट

ये युति आपके कष्टों को दूर करने का काम करेगी। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा।

मीन वालों को करियर में लाभ

गुरु-शुक्र की नक्षत्र युति से मीन राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। ये आपके लिए गोल्डन टाइम रहने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सुबह आंख खुलते ही अपनी हथेलियों को देखते हुए बोलें ये पावरफुल मंत्र, तेजी से बढ़ने लगेगा धन

सावन पूर्णिमा पर लगेगा दुर्लभ योगों का मेला, तीन राशियों पर खूब बरसेगा पैसा