1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र मार्गी 2026: धनतेरस-दिवाली के ठीक बाद इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत! बंपर धन लाभ, प्रमोशन और सैलरी हाइक के योग

शुक्र मार्गी 2026: धनतेरस-दिवाली के ठीक बाद इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत! बंपर धन लाभ, प्रमोशन और सैलरी हाइक के योग

14 नवंबर 2026 को शुक्र कन्या राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव 4 राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इन राशियों की धनतेरस-दिवाली के बाद किस्मत चमक जाएगी।

dhanteras diwali- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV धनतेरस-दिवाली के ठीक बाद इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत

शुक्र इस समय कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और 22 नवंबर तक ये इसी राशि में विराजित रहेंगे। अच्छी बात ये है कि इसी बीच 14 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस-दिवाली के बाद शुक्र मार्गी हो जाएंगे। शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों की किस्मत इस परिवर्तन से चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, तो वहीं धन लाभ के भी रास्ते खुलेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries) - आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

कन्या राशि (Virgo) - नौकरी में प्रमोशन के योग हैं

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना करियर के लिहाज से शानदार साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और बिजनेस वालों को भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी और बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। 

तुला राशि (Libra) - करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने के योग हैं

तुला राशि वालों के लिए भी शुक्र का मार्गी होना अत्यंत शुभ साबित होगा। करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने के योग हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी का ऑफर आ सकता है। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) - आपके अटके काम पूरे होंगे

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना फायदेमंद साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। धन लाभ के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नये काम की शुरुआत करेंगे। परिवार के सदस्यों का हर काम में सहयोग मिलेगा। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकती हैं। प्रमोशन के भी योग हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

2027 में इस राशि को मिलेगी शनि साढ़े साती से मुक्ति, लेकिन संभलकर रहे यह दूसरी राशि... आने वाली है चपेट में!