1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Nakshatra Parivartan: 8 मई से जाग उठेगी इन 4 राशियों की तकदीर, शुक्र के नक्षत्र बदलने से होगा जबरदस्त धन लाभ

Shukra Nakshatra Parivartan: 8 मई से जाग उठेगी इन 4 राशियों की तकदीर, शुक्र के नक्षत्र बदलने से होगा जबरदस्त धन लाभ

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह 8 मई को नक्षत्र परिवर्तन करते हुए मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 20 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। शुक्र के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों को जीवन में बेहद जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Shukra Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शुक्र नक्षत्र परिवर्तन

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में भौतिक सुखों और प्रेम का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए इनके राशि या नक्षत्र बदलने से सभी राशियों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलते हैं। 8 मई 2026 को रात्रि 9 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों को जीवन में धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है और प्रेम-पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह आपकी ही राशि के स्वामी हैं। इसलिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। आपको धनलाभ प्राप्त हो सकता है। कुछ लोगों को करियर क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। वाहन आदि खरीदने का प्लान शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद सफल हो सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

सिंह राशि

शुक्र के नक्षत्र बदलने से भाग्य का आपको साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों को कमाई के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने के योग हैं। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके सेहत को भी सुधार सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की तारीफ सीनियर्स कर सकते हैं। 

तुला राशि

शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं इसलिए नक्षत्र परिवर्तन करने पर ये आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कुछ लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है वहीं निवेश किए गए धन से भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है। आपके प्रेम संबंधों में भी शुक्र ग्रह अच्छे बदलाव लेकर आ सकते हैं। 

कुंभ राशि 

शुक्र के नक्षत्र बदलने से आपको किस्मत का सहयोग प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से धन लाभ के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। इस राशि के जातक लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताते देखे जा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Kedar Yog: शनि जयंती पर बनेगा दुर्लभ 'केदार योग', 4 राशियां पाएंगी अपार सफलता और भगवान शिव का आशीर्वाद

Shani Jayanti: शनि जयंती पर काला धाग लेकर कर लें ये छोटा सा उपाय, रातों-रात चमक सकती है किस्मत