A
Hindi News धर्म अच्छे दिन शुरू होने से पहले मिलते हैं 7 संकेत, दूर होने लगती हैं जीवन की सारी परेशानियां

अच्छे दिन शुरू होने से पहले मिलते हैं 7 संकेत, दूर होने लगती हैं जीवन की सारी परेशानियां

वक्त के बदलने से पहले कुछ न कुछ संकेत हमें पहले ही मिलने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अच्छा समय शुरू होने से पहले कैसे संकेत आपको मिलते हैं।

Acha Samay Shuru Hone Ke Sanket- India TV Hindi Image Source : FREEPIK अच्छा समय शुरू होने के संकेत

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में एक ऐसा दौर आए जब उसकी सारी परेशानियां दूर हों और वो अच्छा जीवन जी सके। अच्छा समय कभी भी शुरू हो लेकिन शुरू होने से पहले क्या संकेत आपको मिलने लगते हैं इसकी जानकारी ज्योतिष शास्त्र में दी गई है। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये छोटे-छोटे संकेत आपके जीवन की दिशा को सकारात्मक से बदलने लगते हैं।  

घर में काली चींटियों का आना 

आपके घर या आंगन में अगर काली चींटियां अचानक से आ जाएं तो समझ लीजिए आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। घर में काली चींटियों का आना माता लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है। धन से जुड़ी परेशानियां काली चींटियों के घर में आने के बाद दूर होने लगती हैं। 

घर में गाय का आना 

अगर आपके द्वार पर अचानक से गौ माता आ जाए तो इसी भी अच्छा समय शुरू होने का संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद किस्मत का साथ आपको मिलने लगता है। गाय अगर द्वार पर आए तो आपको कुछ न कुछ खाने के लिए गाय को जरूर देना चाहिए। 

सूर्योदय से पहले नींद खुलना 

अगर आपकी नींद खुद ब खुद सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में खुलने लगी है तो यह भी शुभ संकेत है। इसका एक अर्थ तो यह है कि आप सही जीवन जी रहे हैं और दूसरा संकेत यह है कि सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास मौजूद है और आपको जीवन में प्रगति मिलने वाली है। 

खुशबू महसूस होना 

अगर आपको यूंही चलते-फिरते या बैठे हुए खुशबू महसूस होती है तो इसका अर्थ है कि सफलता आपको जीवन में मिलने वाली है। ऐसा होने पर आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

आंख का फड़कना 

अगर पुरुष के दाहिने ओर की आंख और महिला के बायीं आंख फड़फड़ाती है तो यह संकेत है कि भाग्योदय होने वाला है। बुरा वक्त खत्म होने वाला है और अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है। 

बिगड़ते कार्यों का बनना 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके बिगड़े हुए काम अचानक से बनने लगे हैं तो समझ जाइए जीवन में सुधार होने वाला है। बिगड़े कार्यों का बनना इस बात का संकेत भी है कि आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपके ऊपर है। 

शुभ सपनों का दिखाई देना 

अगर आपको शुभ सपने दिखाई दे रहे हैं जैसे सपने में देवी-देवता दिख रहे हैं,  सपने उल्लू, नेवला आदि दिखाई दे रहे हैं तो यह भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद अच्छे दौर की शुरूआत होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Guru Margi: गुरु ग्रह 4 महीने बाद मिथुन राशि में होंगे मार्गी, मार्च में चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम

Varun Grah Ast 2026: वरुण ग्रह का अस्त होना रहेगा बेहद फायदेमंद, मेष समेत इन राशियों के लिए बन रहे करियर में तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग