A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sukarma Yog 2026: 10 जनवरी को कालाष्टमी और जन्माष्टमी का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के करियर-हेल्थ-फैमिली लाइफ में 'सुकर्मा योग' लाएगा खुशियों की बहार

Sukarma Yog 2026: 10 जनवरी को कालाष्टमी और जन्माष्टमी का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के करियर-हेल्थ-फैमिली लाइफ में 'सुकर्मा योग' लाएगा खुशियों की बहार

Sukarma Yog 2026: मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बनने वाला सुकर्मा योग तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस योग के प्रभाव से करियर, सेहत और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि सुकर्मा योग किन राशियों के जीवन में खुशियों की बहार लाया है।

Sukarma Yog 2026 3 राशियों पर सुकर्मा योग का शुभ प्रभाव- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/CANVA 10 जनवरी को कालाष्टमी और जन्माष्टमी का दुर्लभ संयोग

Sukarma Yoga 2026 Lucky Rashiyan: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से 10 जनवरी 2026 का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का दुर्लभ संयोग (Durlabh Sanyog) बन रहा है। इसके साथ ही शुभ फल देने वाला सुकर्मा योग भी बन रहा है, जिसे सफलता, बुद्धि और समृद्धि का कारक माना जाता है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में विशेष रूप से सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

सुकर्मा योग का ज्योतिषीय महत्व (Sukarma Yog 2026)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुकर्मा योग को मंगलकारी योगों में गिना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है। साथ ही, जिन लोगों का जन्म सुकर्मा योग में होता है, उन्हें बुद्धिमान और धनवान माना जाता है। इस बार यह योग कई राशियों को विशेष लाभ देने वाला है।

कर्क राशि: करियर और सेहत में मिलेगा लाभ

सुकर्मा योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और नकारात्मकता से दूरी बनाए रखेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और सेहत को लेकर भी राहत का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि: अटके काम होंगे पूरे

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बनने वाला यह योग काफी लाभदायक साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। करियर में स्थिरता आएगी और स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से राहत मिलने की संभावना है।

धनु राशि: रिश्तों और आर्थिक स्थिति में सुधार

धनु राशि के जातकों के लिए भी सुकर्मा योग शुभ संकेत लेकर आ रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम की प्रेरणा मिल सकती है और इस दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  हथेली के इस हिस्से पर तिल है तो समझिए खुल गया किस्मत का खजाना, सात पुश्तों तक नहीं होती पैसों की तंगी! 

इन पेड़ों से बनी भगवान की मूर्ति पूजा में बनती है बाधा, देवी-देवताओं की प्रतिमा बनवाने से पहले जानें शास्त्र नियम