1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य-शनि की युति इन 3 राशियों के लिए है प्रतिकूल, करियर को लेकर रहें सावधान

सूर्य-शनि की युति इन 3 राशियों के लिए है प्रतिकूल, करियर को लेकर रहें सावधान

12 फरवरी को सूर्य-शनि की युति बन रही है, ऐसे में कुछ राशियों पर इनका प्रतिकूल तो कुछ पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते कि किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है?

सूर्य-शनि की युति- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सूर्य-शनि की युति

शनि कुंभ राशि में हैं, 29 मार्च तक ये इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में 12 फरवरी को सूर्य के कुंभ राशि में आने से पिता-पुत्र की यानी सूर्य-शनि की युति होगी। आज सूर्य सुबह 09.40 बजे ही कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, पहले से ही कुंभ राशि में दो ग्रह शनि और बुध विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग भी कुंभ राशि में बनेगा। साथ ही सूर्य-शनि भी एक साल बाद कुंभ राशि में युति बना चुका है। ऐसे में ये कुछ को फायदा तो कुछ राशियों को नुकसान पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए इनकी दशाएं प्रतिकूल रहेंगी...

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस युति के वजह से बेवजह आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, साथ ही इनके करियर क्षेत्र में भी परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान आपको वित्तीय हालात को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। इस कारण आपको उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए, भगवान भोलेनाथ आपको चिंतामुक्त बनाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस युति के प्रभाव के कारण फोकस नहीं कर पाएंगे जिससे शिक्षा और करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं,  आपके माता के स्वास्थ्य में भी कमी आ सकती है। आपके संचित धन भी कम हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर हर कार्य करें। उपाय के तौर पर आपको 10 साल से कम उम्र की कन्याओं को स्टेशनरी का सामान गिफ्ट करना चाहिए।

मीन राशि

इस युति के प्रभाव के कारण मीन राशि वालों को आर्थिक रूप से घाटा लग सकता है। साथ ही कारोबार से जुड़ी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, आपके वैवाहिक जीवन में उठा-पटक बना रह सकता है। साथ ही सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। उपाय के तौर पर आपको पीली चीजों का दान करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:
माघ पूर्णिमा के बाद अब अगला महाकुंभ का स्नान कब? जानें शुभ समय और तारीख
महाशिवरात्रि: पुत्र प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? जानें