1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar: सूर्य का 14 मार्च को होगा मीन राशि में गोचर, डगमगाएगा 3 राशियों का आर्थिक पक्ष, बिगड़ सकती है सेहत भी

Surya Gochar: सूर्य का 14 मार्च को होगा मीन राशि में गोचर, डगमगाएगा 3 राशियों का आर्थिक पक्ष, बिगड़ सकती है सेहत भी

Surya Gochar: सूर्य ग्रह 14 मार्च को राशि बदल देंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से किन लोगों को चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है और क्या सावधानियां इनको बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं।

Sun Transit 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE सूर्य गोचर

Surya Gochar: सूर्य ग्रह 14 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं जो सूर्य के मित्र हैं। इसलिए सूर्य का यह गोचर कई राशियों के जीवन अच्छे बदलाव लाएगा। हालांकि 3 ऐसी राशियां भी हैं जिनके लिए सूर्य का यह गोचर प्रतिकूल रह सकता है। इन राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं। 

कन्या राशि 

सूर्य का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। इसे गोचर के चलते वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। साथी के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। इस राशि के जो जातक साझेदारी में कारोबार करते हैं उन्हें भी संभलकर रहना होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से इस दौरान बचें। धन की कमी इस राशि के कुछ जातकों को परेशान कर सकती है, संचित धन न चाहते हुए भी खर्च हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको क्रोध करने से बचना होगा और आवेश में आकर कोई भी कार्य नहीं करना होगा। उपाय के तौर पर सूर्य को जल का अर्घ्य दें। 

तुला राशि 

सूर्य आपके छठे भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपकी सेहत पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कानूनी पचड़े में इस राशि के कुछ लोग फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। हालांकि शत्रुओं पर आप सूर्य के मीन राशि में गोचर के दौरान हावी रहेंगे। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सतर्क रहना होगा, इस दौरान बड़ी रकम का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करना आप पर भारी पड़ सकता है। पारिवारिक स्तर पर कुछ लोगों के साथ आपके मतभेद पैदा हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर शिव जी की आराधना करें। 

मीन राशि 

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होगा इसके चलते आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा लेकिन सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। पेट और सिर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं इस राशि के कुछ जातकों को हो सकती हैं। वैवाहिक संबंधों के लिए भी सूर्य का यह गोचर बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति से आपको बचना होगा नहीं तो मान हानि हो सकती है। भाई-बहनों के साथ मतभेदों के कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। यात्राओं के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Holashtak: होलाष्टक में कब कौन सा ग्रह रहता है क्रूर? जानें किन राशियों को है सावधान रहने की जरूरत

Hindu New Year: हिंदू नव वर्ष में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन-धान्य से भरेगा भंडार