A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य 4 मार्च से गुरु के नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को शिक्षा और करियर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

सूर्य 4 मार्च से गुरु के नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को शिक्षा और करियर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

सूर्य ग्रह 4 मार्च को गुरु के नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Surya gochar - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन को बेहद अहम माना जाता है। वहीं जब ग्रहों के राजा अपना स्थान बदलते हैं तो सभी राशियों के जीवन पर अच्छा-बुरा प्रभाव पड़ता है। 4 मार्च 2025 को सूर्य ग्रह शाम के समय नक्षत्र परिवर्तन कर देंगे और 18 मार्च तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य 4 मार्च को गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में शाम के समय संचार कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र बदलने से किन राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि 

सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर करना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। उच्छ शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि वालों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते थे तो समय आपके लिए अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन इस मार्च में मिल सकता है। आपके काम की तारीफ सीनियर्स के द्वारा की जाएगी। पारिवारिक माहौल में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुरु धर्म के कारक ग्रह माने जाते हैं इसलिए गुरु के नक्षत्र में सूर्य का होना आपमें भी धार्मिक विषयों की ओर रुझान बढ़ाएगा। मानसिक रूप से संतुलित इस दौरान नजर आएंगे। 

सिंह राशि 

गुरु के नक्षत्र में सूर्य के होने से सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है। आपके काम करने के तरीके से उच्च अधिकारी खुश होंगे। नेतृत्व करने का मौका इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, गुरुजनों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में आ रही कई परेशानियों का अंत हो सकता है। कुछ लोग इस दौरान विदेशी भाषा सीख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा, वहीं कुछ लोग प्रेम संबंधों को शादी में तब्दील करने के बारे में सोचेंगे। 

धनु राशि 

इस राशि वाले लोग अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर अपनी अलग पहचान इस माह बना सकते हैं। गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद आपके बिगड़े कार्यों को भी बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के जातक उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। आपकी कोई दबी ख्वाहिश मार्च के महीने में पूरी हो सकती है। इस राशि के कुछ लोग घर के लोगों के साथ मिलकर धार्मिक यात्रा पर मार्च के महीने में जा सकते हैं। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता दुर्गा, जानें क्या देता है ये संकेत

Braj Ki Holi 2025: मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में होली की धूम, जानें कब खेली जाएगी लट्ठमार और फूलों वाली होली