सूर्य देव 17 अगस्त 2026 को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर बेहद शक्तिशाली, शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस राशि में सूर्य देव 17 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। इस एक महीने की अवधि 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इन राशियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में तरक्की के योग बनेंगे। वृषभ राशि वालों को भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं जिन्हें सूर्य गोचर से जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि
सूर्य का सिंह राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपको अपनी संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। 17 सितम्बर तक का समय आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकता है। आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
वृष राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर वरदान साबित होगा। आपको अपने कार्यों में माता का पूरा सहयोग मिलेगा। 17 सितम्बर तक भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलने के जबरदस्त योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपके हाथ कोई बढ़िया डील लग सकती है।
वृश्चिक राशि
सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलना शुरू हो जाएगा। करियर में तरक्की प्राप्त होने के योग हैं। साथ ही यह गोचर आपके पिता के लिए भी शुर रहेगा। उन्हें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
सूर्य के इस गोचर से आपकी चांदी ही चांदी होगी। 17 सितम्बर तक का समय शानदार दिख रहा है। आपके सारे काम समय रहते पूरे हो जायेंगे और आपको हर कार्य में लाभ भी मिलेगा। भाग्य का आपको हर कदम पर साथ मिलेगा। करियर में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप बहुत लाभकारी होता है।
- सूर्य को जल अर्पित करने से भी सूर्य मजबूत होते हैं।
- सूर्य को प्रसन्न करने के लिए सोने और चांदी का दान भी शुभ माना जाता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
16 अगस्त को बुध का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों का चमकाएगा करियर, वाणी से मिलेगा जबरदस्त लाभ