1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2026: त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महासंयोग, 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत, कमाई में आएगा बंपर उछाल!

Surya Gochar 2026: त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महासंयोग, 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत, कमाई में आएगा बंपर उछाल!

Surya Gochar 2026: कल यानी 14 अप्रैल 2026 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं और साथ ही त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। ज्योतिष अनुसार ये महा संयोग कुछ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।

Surya Gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अगले 24 घंटे में त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महा संयोग

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही इस शुभ दिन पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। जिससे मेष संक्रांति का महत्व कई गुना बढ़ गया है। ज्योतिष अनुसार सूर्य गोचर और त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग 4 राशियों के लिए किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। इन राशियों को करियर में खूब लाभ मिलेगा। साथ ही इस शुभ संयोग में हुए धन लाभ और किए गए निवेश में 3 गुना ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये महासंयोग सबसे शुभ साबित होगा।

इन 4 राशियों की कमाई में आएगा बंपर उछाल!

  1. मेष राशि (Aries)- सूर्य गोचर और त्रिपुष्कर योग का महा संयोग मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक से धन लाभ मिलने के योग हैं। कमाई में बंपर उछाल आएगा।
  2. मिथुन राशि (Gemini)- यह महा संयोग आपके लिए कुबेर के भंडार खोलेगा। आपकी आय के स्रोतों में अच्छी वृद्धि होगी। इस दौरान किए गए निवेश का आपको तीन गुना रिटर्न मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी जील फाइनल होने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। 
  3. सिंह राशि (Leo)- 14 अप्रैल से आपकी किस्मत के सितारे चमक उठेंगे। आर्थिक स्थिति में जबदस्त सुधार देखने को मिलेगा। पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस वालों को भी जबरदस्त मुनाफा होगा।
  4. धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए सूर्य गोचर और त्रिपुष्कर योग का महासंयोग काफी शुभ साबित होगा। अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। अटके काम पूरे होंगे। नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: पति के लिए राजयोग लेकर आती हैं इस मूलांक की लड़कियां, शादी के बाद चमका देती हैं किस्मत और करियर

Nakshatra Parivartan: 14 अप्रैल से 4 राशियों की लगेगी लॉटरी! केतु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश कराएगा बड़ा धन लाभ