1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य का स्वराशि में गोचर, इन 2 राशियों के शिक्षा-करियर क्षेत्र में मचाएगा धमाल, किसी को मिलेगी सफलता तो कोई होगा मालामाल!

सूर्य का स्वराशि में गोचर, इन 2 राशियों के शिक्षा-करियर क्षेत्र में मचाएगा धमाल, किसी को मिलेगी सफलता तो कोई होगा मालामाल!

17 अगस्त 2026 को सूर्य अपनी ही राशि प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान दो राशि के जातकों के लिए करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रशासन और नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बनने की संभावना है। जानिए कौन सी हैं ये राशियां

Surya Gochar 2026, sun transit 2026 impact- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC सूर्य गोचर 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब कोई ग्रह स्वराशि में प्रवेश करता है तो उसका प्रभाव और मजबूत हो जाता है। सूर्य का ऐसा ही खास गोचर होने जा रहा है। सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और करीब एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और करियर का कारक हैं। ऐसे में सूर्य का सिंह में गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए शिक्षा, नौकरी और करियर के लिहाज से अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं उन 2 लकी राशियों का राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर काफी सकारात्मक रहने की संभावना है। सूर्य आपकी राशि से 10वें भाव में प्रवेश करेंगे, जिसे कर्म और करियर का भाव माना जाता है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।

बढ़ेगा मान-सम्मान: इस दौरान वृश्चिक राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के समर्थकों की संख्या बढ़ सकती है और समाज में प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है। सूर्य और मंगल के बीच मित्रता होने के कारण इस गोचर का प्रभाव आपके लिए और अनुकूल माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता भी सामने आएगी।

धनु राशि

सूर्य का यह गोचर धनु राशि वालों को भी शुभ परिणाम देगा। सूर्य आपकी राशि से 9वें भाव में रहेंगे, जिसे भाग्य और धर्म का भाव कहा जाता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं।

नौकरी और शिक्षा में फायदा: सरकारी नौकरी करने वाले धनु राशि के जातकों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। कानून से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रह सकता है और उन्हें पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे और गुरुजनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: मोती पहनना पड़ सकता है महंगा, इन राशियों के लोग भूलकर भी धारण न करें ये रत्न,बढ़ सकती हैं परेशानियां